ePaper

Motihari : किशोरी के शरीर पर हाइटेंशन तार गिरने से मौत

Updated at : 26 Jul 2025 10:34 PM (IST)
विज्ञापन
Motihari : किशोरी के शरीर पर हाइटेंशन तार गिरने से मौत

भीतघरवा गांव में शनिवार को मवेशी के लिये घास काटकर घर लौट रही किशोरी के शरीर पर हाइटेंशन तार गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गयी.

विज्ञापन

Motihari : पताही .थाना क्षेत्र के भीतघरवा गांव में शनिवार को मवेशी के लिये घास काटकर घर लौट रही किशोरी के शरीर पर हाइटेंशन तार गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गयी. मृतका भीतघरवा गांव के चंदेश्वर साह की 16 वर्षीय पुत्री रिंकी कुमारी है. मिली जानकारी के अनुसार रिंकी अपनी चार सहेलियों के साथ सुबह 9 बजे के करीब मवेशियों के लिये घास काटने गांव के पुरवारी सरेस में गयी थी. घास लेकर लौटने के दौरान गांव से 200 मीटर पहले बिजली का 11 हजार का तार टूटकर उसके ऊपर गिर गया, जिससे रिंकी बुरी तरह झुलस गयी और मौके पर ही मौत हो गयी. घटना की सूचना उसके साथ गयी सहेलियों ने परिजनों को दिया, जिसके बाद परिजन घटना स्थल पर पहुंचे तब तक रिंकी की मौत हो गई थी. सूचना पर पहुंचे दारोगा अजय कुमार ने कागजी प्रक्रिया पूरा कर मृत नाबालिग रिंकी के शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया. मृत किशोरी के पिता चंदेश्वर साह ने बताया कि उसकी शादी नवंबर माह में तय हुआ था. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATENDRA PRASAD SAT

लेखक के बारे में

By SATENDRA PRASAD SAT

SATENDRA PRASAD SAT is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन