रक्सौल में बसपा की बैठक, कपिलदेव राम बने विधानसभा अध्यक्ष, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

Updated:
विज्ञापन
कपिलदेव राम को मनोनयन पत्र देते पार्टी के पदाधिकारी  | Prabhat Khabar Network

कपिलदेव राम को मनोनयन पत्र देते पार्टी के पदाधिकारी

रक्सौल विधानसभा क्षेत्र में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई. इस बैठक में कपिलदेव राम को सर्वसम्मति से विधानसभा अध्यक्ष मनोनीत किया गया. बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनसंपर्क अभियान को तेज करने पर विशेष जोर दिया गया.

विज्ञापन

Raxaul News: रक्सौल विधानसभा क्षेत्र के लक्ष्मणवा स्थित अंबेडकर नगर में शुक्रवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की विधानसभा स्तरीय बैठक आयोजित हुई. बैठक में सर्वसम्मति से कपिलदेव राम को रक्सौल विधानसभा अध्यक्ष मनोनीत किया गया.

घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं.

संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

बैठक की अध्यक्षता नवमनोनीत विधानसभा अध्यक्ष कपिलदेव राम ने की. कार्यक्रम में मुख्य जोन प्रभारी बलिराम प्रसाद, प्रदेश सचिव चंद किशोर पाल और जिलाध्यक्ष मथुरा राम सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे.

बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और जनसंपर्क अभियान को तेज करने पर विस्तार से चर्चा की गई.

महापुरुषों के विचारों पर चलने की अपील

मुख्य जोन प्रभारी बलिराम प्रसाद ने कहा कि बसपा संतों, गुरुओं और महापुरुषों के विचारों पर चलने वाली पार्टी है.

उन्होंने महात्मा ज्योतिबा फुले, छत्रपति शाहूजी महाराज, डॉ. भीमराव आंबेडकर, पेरियार, मान्यवर कांशीराम, बाबू जगदेव प्रसाद और बिरसा मुंडा के विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया. साथ ही बहुजन समाज की सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक प्रगति के लिए संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया.

युवाओं से भी की गई अपील

जिलाध्यक्ष मथुरा राम ने युवाओं से डॉ. आंबेडकर और कांशीराम के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की.

वहीं प्रदेश सचिव चंद किशोर पाल ने मताधिकार की ताकत को समझने, संविधान और आरक्षण की रक्षा के लिए संगठन विस्तार को जरूरी बताया.

बूथ स्तर तक अभियान चलाने का निर्णय

बैठक के अंत में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और जनसंपर्क अभियान को और तेज करने का निर्णय लिया. इसके साथ ही आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर भी रणनीति पर चर्चा की गई.


विज्ञापन
मनोज कुमार गुप्ता

लेखक के बारे में

By मनोज कुमार गुप्ता

मनोज कुमार गुप्ता बीते 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट, रेडियो और डिजिटल माध्यमों का व्यापक अनुभव रखते हैं. वर्तमान में भारत-नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए अंतरराष्ट्रीय संबंधों, सीमा सुरक्षा और नेपाल की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं. सामाजिक सरोकारों में गहरी रुचि के साथ वे क्षेत्र की जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने और उनके समाधान के प्रयासों के लिए जाने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन