मुजफ्फरपुर: SKMCH में पिता का इलाज करा रही नाबालिग से दुष्कर्म, मोतिहारी ले जाकर दिया वारदात को अंजाम, आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

इलाज करा रही नाबालिग से दुष्कर्म

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

एसकेएमसीएच अपहरण: नाबालिग को रिश्तेदार बताकर मोतिहारी ले जाया गया, जहाँ आरोपी ने दरिंदगी की. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार किया.

विज्ञापन

एसकेएमसीएच अपहरण: उत्तर बिहार के सबसे बड़े अस्पताल श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SKMCH) से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. अस्पताल परिसर में अपने बीमार पिता का इलाज करवा रही एक नाबालिग बच्ची को बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया गया और मोतिहारी ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा है.

विज्ञापन

Muzaffarpur Crime news: रिश्तेदार बताकर नाबालिग को किया अगवा

रिश्तेदार बताकर किया अगवा मामले की जानकारी देते हुए नगर पुलिस अधीक्षक (City SP) मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि 20 सितंबर को पीड़िता के परिजनों द्वारा बच्ची के लापता होने और अगवा किए जाने का आवेदन SKMCH ओपी (अहियापुर थाना क्षेत्र) में दिया गया था.प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपने पिता के पास वार्ड में मौजूद थी. इसी दौरान वहां टीबी का इलाज कराने आए एक मरीज ने बच्ची को झांसा दिया कि नीचे उसके ननिहाल पक्ष के रिश्तेदार आए हुए हैं और पैसे देने का लालच देकर उसे अपने साथ ले गया.

prabhat khabar (98).jpg

CCTV फुटेज से खुला राज, मोतिहारी में किया दुष्कर्म

घटना की सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ टाउन-2 की अगुवाई में एक विशेष टीम गठित की गई.जब अस्पताल परिसर के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाले गए, तो एक संदिग्ध युवक बच्ची को साथ ले जाते हुए दिखाई दिया. तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने जब जांच आगे बढ़ाई, तो आरोपी की पहचान सोनू कुमार सिंह के रूप में हुई. आरोपी मूल रूप से केसरिया (पूर्वी चंपारण) का निवासी है और मोतिहारी के छतौनी थाना क्षेत्र में किराए का कमरा लेकर रहता था. आरोपी बच्ची को सीधे अपने किराए के कमरे पर ले गया, जहां उसने रात के समय नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया. आरोपी न्यायिक हिरासत में, पुलिस की अपील पीड़िता किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर वापस अस्पताल पहुंची और आपबीती परिजनों व पुलिस को बताई.पुलिस ने त्वरित छापेमारी कर आरोपी सोनू कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है तथा पीड़िता को चिकित्सीय जांच के लिए भेजा गया है. सिटी एसपी ने बताया कि आरोपी शादीशुदा है और दो बेटियों का पिता है. उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है.

Bihar Police Action: मामले में एफएसएल (FSL) कर रही गहन जांच

इस जघन्य अपराध को गंभीरता से लेते हुए पुलिस हर पहलू पर साक्ष्य जुटा रही है. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एफएसएल (FSL) की टीम भी तकनीकी और फोरेंसिक जांच कर रही है. घटनास्थल और पीड़िता से जुड़े वैज्ञानिक साक्ष्यों को सुरक्षित कर लिया गया है. पुलिस का लक्ष्य है कि एफएसएल रिपोर्ट और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर स्पीडी ट्रायल चलाकर आरोपी को जल्द से जल्द और कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सके.

image.png
सिटी एसपी की आम जनता से अपील: "अस्पताल या किसी भी सार्वजनिक स्थान पर अपने बच्चों को अकेला न छोड़ें.बच्चों को भी यह समझाएं कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति के बहकावे, झांसे या लालच में न आएं और न ही किसी अजनबी के साथ कहीं जाएं. पुलिस पूरे मामले में स्पीडी ट्रायल चलाकर आरोपी को कड़ी सजा दिलाएगी. — मोहिबुल्लाह अंसारी, नगर पुलिस अधीक्षक (City SP)

यह भी पढ़ें...सीतामढ़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या में वांटेड के घर पर चस्पा किया इश्तेहार

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन