सीतामढ़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या में वांटेड के घर पर चस्पा किया इश्तेहार

Updated:
विज्ञापन

इश्तहार चस्पा करती पुलिस. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सीतामढ़ी में हत्यारोपी ऋषु ठाकुर के घर बथनाहा पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर इश्तेहार चस्पा किया. गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है, जो इस मामले में एक बड़ी कार्रवाई है.

विज्ञापन

Sitamarhi News: सीतामढ़ी जिले में अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है. इसी क्रम में बथनाहा थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या के मामले में फरार चल रहे एक अप्राथमिकी अभियुक्त के खिलाफ न्यायालय के आदेश का अनुपालन किया है. पुलिस ने मंगलवार को फरार आरोपी के घर पर विधिवत इश्तेहार चस्पा किया है.

विज्ञापन

बथनाहा थाना कांड संख्या 03/26 का है मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह पूरी कार्रवाई बथनाहा थाना कांड संख्या 03/26 से जुड़े एक गंभीर हत्या मामले में की गई है. पुलिस ने बताया कि इस हत्याकांड में जांच के दौरान बथनाहा थाना क्षेत्र के बथनाहा गांव निवासी राजेंद्र ठाकुर के पुत्र ऋषु ठाकुर की संलिप्तता पाई गई थी, जिसके बाद उसे अप्राथमिकी अभियुक्त बनाया गया था. घटना के बाद से ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा है.

इश्तहार चस्पा करती पुलिस. | Prabhat Khabar Network
इश्तहार चस्पा करती पुलिस. | Prabhat Khabar Network

न्यायालय के आदेश पर घर पर चस्पा हुआ इश्तेहार

आरोपी के लगातार फरार रहने और कोर्ट में सरेंडर न करने के कारण न्यायालय द्वारा उसके विरुद्ध इश्तेहार अधिपत्र जारी किया गया था. न्यायालय के इस सख्त आदेश के आलोक में बथनाहा थाना पुलिस की एक टीम मंगलवार को अभियुक्त ऋषु ठाकुर के गांव स्थित आवास पर पहुंची. वहां पुलिस ने निर्धारित कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए ढोल-नगाड़ों के साथ इश्तेहार चस्पा किया.

स्थानीय लोगों को दी गई कोर्ट के आदेश की जानकारी

इश्तेहार चस्पा करने के दौरान पुलिस टीम ने वहां मौजूद स्थानीय लोगों को भी न्यायालय के आदेश की विस्तृत जानकारी दी. लोगों को बताया गया कि आरोपी हत्या जैसे संगीन मामले में वांछित है. बथनाहा थानाध्यक्ष रूपेश कुमार ने बताया कि अभियुक्त की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी और अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है.

यह भी पढ़ें... मुजफ्फरपुर: SKMCH में पिता का इलाज करा रही नाबालिग से दुष्कर्म, मोतिहारी ले जाकर दिया वारदात को अंजाम, आरोपी गिरफ्तार

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन