बंजरिया में युवा भाषण प्रतियोगिता का शुभारंभ, ग्रामीण छात्र-छात्राओं ने बेबाकी से रखे विचार

Updated:
विज्ञापन

प्रतियोगिता में शामिल छात्र-छात्राएं व अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मोतिहारी में युवा भाषण प्रतियोगिता हावो द्वारा आयोजित. ग्रामीण छात्रों को शिक्षा, स्वास्थ्य व सामाजिक मुद्दों पर बोलने का मंच मिला. नेतृत्व क्षमता विकास पर जोर.

विज्ञापन

मोतिहारी युवा भाषण प्रतियोगिता: चंपारण के ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को मंच देने के उद्देश्य से हिंदुस्तान आवाम वॉइस एंड ऑर्गेनाइजेशन (हावो) की ओर से युवा भाषण प्रतियोगिता की शुरुआत की गयी. श्रृंखला का पहला आयोजन प्रखंड के सिसवानिया स्थित डॉ. जाकिर हुसैन उर्दू हाई स्कूल में हुआ. कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई, जिसमें सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया.

विज्ञापन

शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक के मुद्दों पर रखे विचार

प्रतियोगिता के दौरान छात्र-छात्राओं ने शिक्षा, समाज, युवा, स्वास्थ्य और अन्य सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखे. प्रतिभागियों ने बेबाकी के साथ अपनी बात रखी. उनके वक्तृत्व कौशल और आत्मविश्वास ने कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों और दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया.

फोटो कैप्सन : प्रतियोगिता में शामिल छात्र - छात्राएं व अन्य  | Prabhat Khabar Network
प्रतियोगिता में शामिल छात्र-छात्राएं व अन्य | Prabhat Khabar Network

आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को अपनी बात रखने के लिए मंच उपलब्ध कराना है. कार्यक्रम में शामिल प्रतिभागियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित भी किया गया. इससे छात्र-छात्राओं का उत्साह बढ़ा.

नेतृत्व क्षमता विकसित करना उद्देश्य

संगठन प्रमुख अतीकुर रहमान ने युवाओं से संवाद करते हुए कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य सिर्फ प्रतिस्पर्धा कराना नहीं है. इसके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में युवाओं के भीतर छिपे आत्मविश्वास और समाज से जुड़े उनके विचार सामने आए हैं. संगठन का लक्ष्य चंपारण के उन युवाओं तक पहुंचना है, जिनके पास समाज को लेकर विचार और कुछ करने का जज्बा है.

कई जनप्रतिनिधि और टीम हावो के सदस्य रहे मौजूद

कार्यक्रम में पूर्व मुखिया मो. सैदुल्लाह, जिप सदस्य ई. तौसीफुर रहमान, मो. रुहुल्लाह, मो. रेयाज अहमद, उमेश्वर कुमार, खुर्शीद आलम, अहसान जेया और सुनील कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे.

इसके अलावा प्रशासनिक अध्यक्ष शाहिद अनवर, सलाहकार परिषद के मो. नूरूजमां शाहिद, अनीस अहमद, गालिब जेया समेत टीम हावो के दर्जनों सदस्यों ने कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभायी.

चंपारण के अन्य प्रखंडों में भी होगी प्रतियोगिता

आयोजकों ने बताया कि आने वाले दिनों में चंपारण के अन्य प्रखंडों में भी युवा भाषण प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी. इसका उद्देश्य अधिक से अधिक ग्रामीण छात्र-छात्राओं और युवाओं को अपनी प्रतिभा और विचारों को सामने रखने का अवसर देना है.

यह भी पढे़ं:

रक्सौल से ट्रेन पकड़ने वाले यात्री ध्यान दें, 25 सितंबर से कई ट्रेनें रद्द और कई का बदलेगा रूट

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन