मोतिहारी: सघन वाहन जांच अभियान में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 88 बाइक बरामद
Published by : Aniket Kumar Updated At : 03 Jun 2026 3:20 PM
प्रतीकात्मक फोटो
Motihari News: पूर्वी चंपारण में मोतिहारी पुलिस के विशेष अभियान ने वाहन चोरों की कमर तोड़ दी है. मई महीने में 88 चोरी की बाइक बरामद की गईं, जबकि 76 चोर गिरफ्तार हुए. जिले में बाइक चोरी की घटनाओं में 50 प्रतिशत गिरावट दर्ज हुई. पढे़ं पूरी खबर…
मोतिहारी से राज निखिल की रिपोर्ट
Motihari News: पूर्वी चंपारण में वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं पर रोक लगाने के लिए मोतिहारी पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी कड़ी में जिलेभर में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. सघन वाहन जांच और लगातार निगरानी के जरिए पुलिस ने न सिर्फ बड़ी संख्या में चोरी की बाइक बरामद की है, बल्कि वाहन चोर गिरोहों पर भी शिकंजा कसने में कामयाबी हासिल की है.
मई महीने में चला विशेष अभियान
पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया कि मई महीने के दौरान जिलेभर में व्यापक वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. अभियान के तहत संदिग्ध वाहनों और लोगों की जांच की गई. इसी दौरान पुलिस ने चोरी की 88 मोटरसाइकिलें बरामद कीं.
76 वाहन चोर गिरफ्तार
वाहन चोरी के मामलों में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 76 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. सभी आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया गया है. पुलिस का दावा है कि लगातार कार्रवाई से चोरी की घटनाओं में शामिल गिरोहों की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगा है.
बाइक चोरी की घटनाओं में आई कमी
एसपी के अनुसार पिछले तीन महीनों से लगातार चलाए जा रहे अभियान का असर अब आंकड़ों में भी दिखने लगा है. जिले में बाइक चोरी की घटनाओं में करीब 50 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है. पुलिस का मानना है कि नियमित जांच, गश्ती और त्वरित कार्रवाई के कारण अपराधियों में डर का माहौल बना है. पुलिस अधीक्षक ने साफ कहा कि वाहन चोरी और अन्य अपराधों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा. अपराधियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि जिले में कानून-व्यवस्था और मजबूत हो सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aniket Kumar
अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










