मोतिहारी: ई-लाइब्रेरी पहुंचे मुखिया, छात्रों से फीडबैक लेकर कमियां सुधारने का दिया भरोसा
Published by : सुनील कुमार सिंह Updated At : 03 Jun 2026 3:19 PM
ई लाइब्रेरी में पंचायत के छात्रों से फीडबैक लेते मुखिया
Motihari News: बंजरिया प्रखंड की सेमरा पंचायत में मुखिया अनिल कुमार ने औचक निरीक्षण किया. उन्होंने ई-लाइब्रेरी का फीडबैक लिया और पेयजल व शौचालय से वंचित लोगों को 10 दिनों के भीतर सुविधाएं बहाल करने का निर्देश दिया. जानिए खबर विस्तार से…
मोतिहारी के बंजरिया से राज निखिल की रिपोर्ट
Motihari News: प्रखंड की सेमरा पंचायत के मुखिया अनिल कुमार ने बुधवार सुबह अपनी पंचायत में संचालित विभिन्न जनसुविधाओं का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने पेयजल, शौचालय और पंचायत भवन में संचालित ई-लाइब्रेरी की जमीनी हकीकत परखी. व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने तथा कमियों को दूर करने के लिए उन्होंने संबंधित कर्मियों को कड़े निर्देश दिए.
वंचित लोगों की बनेगी सूची, 10 दिनों में मिलेगा पेयजल और शौचालय का लाभ
मुखिया अनिल कुमार ने निरीक्षण के दौरान स्पष्ट किया कि पंचायत के हर वार्ड में बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना उनकी पहली प्राथमिकता है. उन्होंने पंचायत स्तर पर पेयजल और शौचालय जैसी आवश्यक सेवाओं का गहन सर्वेक्षण करने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि जो भी नागरिक अब तक इन योजनाओं से वंचित हैं, उनकी सूची तैयार कर अगले 10 दिनों के भीतर उन्हें हर हाल में समुचित लाभ मुहैया कराया जाएगा.
ई-लाइब्रेरी पहुंचे मुखिया, छात्र-छात्राओं से फीडबैक लेकर कमियां दूर करने का दिया भरोसा
पंचायत में संचालित ई-लाइब्रेरी पहुंचकर मुखिया ने वहां की कार्यप्रणाली को बारीकी से देखा. उन्होंने लाइब्रेरी में बैठकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं से मुलाकात की और वहां मिल रही व्यवस्थाओं के बारे में सीधा फीडबैक लिया. निरीक्षण के दौरान ई-लाइब्रेरी में कुछ तकनीकी और भौतिक कमियां सामने आईं, जिन्हें गंभीरता से लेते हुए मुखिया ने इन्हें जल्द से जल्द दुरुस्त करने का आश्वासन दिया.
सेमरा पंचायत के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पित, कोताही बर्दाश्त नहीं
इस अवसर पर मुखिया अनिल कुमार ने कहा कि सेमरा पंचायत के सर्वांगीण विकास के लिए हम पूरी तरह संकल्पित हैं. शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी मूलभूत सुविधाओं में किसी भी स्तर पर कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. आने वाले कुछ ही दिनों में पंचायत के सभी लंबित विकास कार्यों को गति दी जाएगी, ताकि आम ग्रामीणों को अपनी मूलभूत जरूरतों के लिए किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सुनील कुमार सिंह
सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










