मोतिहारी: शराब माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, झखिया चौक पर छापेमारी

छापेमारी करने जाती पुलिस की टीम
Motihari News: बंजरिया थाना पुलिस ने झखिया चौक समेत कई इलाकों में अवैध शराब के खिलाफ सघन छापेमारी अभियान चलाया. हालांकि कोई बरामदगी नहीं हुई, लेकिन कार्रवाई से शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया और पुलिस ने आगे भी अभियान जारी रखने की चेतावनी दी. पढे़ं पूरी खबर…
मोतिहारी से राज निखिल की रिपोर्ट
Motihari News: खुफिया सूचना के आधार पर बंजरिया थाना पुलिस ने गुरुवार को अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया. थाना क्षेत्र के झखिया चौक और आसपास के इलाकों में पुलिस की अचानक हुई कार्रवाई से शराब तस्करों और संदिग्ध कारोबारियों में हड़कंप मच गया. पुलिस टीम ने कई स्थानों पर सघन तलाशी अभियान चलाकर लोगों को स्पष्ट संदेश दिया कि इलाके में अवैध शराब के कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
झखिया चौक पर अचानक पहुंची पुलिस
बंजरिया थानाध्यक्ष अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने झखिया चौक और उसके आसपास के क्षेत्रों की घेराबंदी कर जांच शुरू की. अभियान के दौरान मीट-भुजा की दुकानों, पान गुमटियों और अन्य संदिग्ध ठिकानों की बारीकी से तलाशी ली गई. पुलिस की अचानक मौजूदगी से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कई लोग अपनी दुकानों के बाहर जमा होकर कार्रवाई को देखते रहे.
घंटों चली जांच, कुछ नहीं मिला
कई घंटों तक चले इस विशेष अभियान के दौरान पुलिस को किसी भी स्थान से शराब या अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई. हालांकि, पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इस तरह की लगातार कार्रवाई से अवैध धंधों पर प्रभावी नियंत्रण रखने में मदद मिलती है और तस्करों के बीच डर का माहौल बना रहता है.
आगे भी जारी रहेगा अभियान
थानाध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि क्षेत्र को नशामुक्त बनाने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है. गुप्त सूचनाओं के आधार पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर ऐसे अभियान आगे भी चलाए जाएंगे. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री या तस्करी में शामिल पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस की इस पहल को स्थानीय लोगों ने भी सराहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अनिकेत कुमार
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










