हरसिद्धि में नाबालिगों से जुड़े दो मामलों में पुलिस की कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

हरसिद्धि थाना पुलिस ने नाबालिगों से जुड़े दो अलग-अलग मामलों में त्वरित कार्रवाई कर दोनों नाबालिगों को बरामद किया है. एक मामले में प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि दूसरे मामले में नियमानुसार कार्रवाई जारी है. दोनों ही मामलों में पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज है.

विज्ञापन

Motihari News: हरसिद्धि थाना पुलिस ने नाबालिग लड़कियों से जुड़े दो अलग-अलग मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों नाबालिगों को बरामद किया है. इनमें एक मामले के नामजद प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि दूसरे मामले के प्राथमिक अभियुक्त के खिलाफ पुलिस नियमानुसार कार्रवाई कर रही है. दोनों मामलों में पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज है.

Harsiddhi News: पहले मामले में नाबालिग लड़की बरामद

हरसिद्धि थाना कांड संख्या 395/26 में धारा 137(2)/96 एवं पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संबंधित नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया है.

इस मामले के प्राथमिक अभियुक्त सत्यदेव महतो, पिता जूठन महतो, निवासी मठ लोहियार, थाना हरसिद्धि के विरुद्ध पुलिस नियमानुसार कार्रवाई कर रही है.

दूसरे मामले में भी नाबालिग बरामद

हरसिद्धि थाना कांड संख्या 396/26 में भी धारा 137(2)/96 एवं पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था. पुलिस ने इस मामले में भी नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया.

मामले के प्राथमिक अभियुक्त रामपुकार कुमार, पिता उमेश महतो, निवासी मठ लोहियार, थाना हरसिद्धि को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

ह भी पढ़ें: गोविंदगंज में पोखर में डूबने से मां और चार बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम

आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा

थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त रामपुकार कुमार से आवश्यक पूछताछ की गई. पूछताछ एवं कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

दूसरे आरोपी पर भी कार्रवाई जारी

पुलिस के अनुसार कांड संख्या 395/26 के प्राथमिक अभियुक्त सत्यदेव महतो के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है. पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

नाबालिगों से जुड़े मामलों में पुलिस संवेदनशील

थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि नाबालिगों से जुड़े मामलों में पुलिस संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई कर रही है. दोनों मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिगों को बरामद किया गया है. आगे की कानूनी प्रक्रिया जांच के आधार पर पूरी की जाएगी.

यह भी पढ़ें: गोविंदगंज में पोखर में डूबने से मां और चार बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम


विज्ञापन
Braj Kishor Prasad

लेखक के बारे में

By Braj Kishor Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन