गोविंदगंज में पोखर में डूबने से मां और चार बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम

Updated:
विज्ञापन

पानी से शव को निकालते ग्रामीण

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मोतिहारी के गोविंदगंज थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ चंवर स्थित पोखर में डूबने से एक महिला और उसके चार बच्चों की मौत हो गई. इस हृदय विदारक घटना से पूरे इलाके में मातम का माहौल है.

विज्ञापन

Motihari News: गोविंदगंज थाना क्षेत्र की बभनौली पंचायत के चंवर स्थित पोखर में डूबने से एक महिला और उसके चार बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई. मृतकों की पहचान नूनिया टोला वार्ड संख्या-6 निवासी धर्मेंद्र महतो की पत्नी सुशीला देवी (35), अविनाश कुमार (8), रवि कुमार (4), अमृता कुमारी (11) और पम्मी कुमारी (6) के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में काफी मशक्कत के बाद सभी शवों को पोखर से बाहर निकाला गया.

विज्ञापन

Govindganj News: चार बच्चों के साथ गुरुवार शाम घर से निकली थी सुशीला

स्थानीय सूत्रों के अनुसार सुशीला देवी गुरुवार की शाम अपने चारों बच्चों के साथ घर से निकली थी. इसके बाद देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की. काफी खोजबीन के बाद शुक्रवार को पोखर में शव तैरता दिखाई दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन को सूचना दी.

पोखर से एक-एक कर निकाले गए पांच शव

सूचना मिलने के बाद बीडीओ आदित्य नारायण दीक्षित और थानाध्यक्ष सच्चिदानंद पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद महिला और चारों बच्चों के शवों को पोखर से बाहर निकाला गया. शव बरामद होने के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए.

घटना की खबर फैलते ही गांव में पसरा मातम

महिला और चार बच्चों की एक साथ मौत की खबर क्षेत्र में तेजी से फैल गई. देखते ही देखते घटनास्थल पर हजारों ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई. दिल दहला देने वाली घटना के बाद बभनौली पंचायत सहित आसपास के इलाके में मातम का माहौल है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं

घटना को लेकर गांव और आसपास के क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. ग्रामीणों के बीच घटना के कारणों को लेकर अलग-अलग बातें सामने आ रही हैं. हालांकि, मौत की वास्तविक परिस्थितियों का स्पष्ट पता पुलिस जांच और पोस्टमार्टम के बाद ही चल सकेगा.

पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम की तैयारी

थानाध्यक्ष सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. प्रशासन की ओर से घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है.

यह भी पढ़ें: कमर तक पानी में ड्यूटी, बिना पुल ऐसे भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा कर रहे SSB जवान


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन