बिहार स्टेट गेम्स 2026 के लिए पूर्वी चंपारण के 24 फेंसिंग खिलाड़ी चयनित, राजगीर में दिखाएंगे दम

Updated:
विज्ञापन

चयनित खिलाड़ी

पूर्वी चंपारण से 24 प्रतिभाशाली फेंसिंग खिलाड़ियों को बिहार स्टेट गेम्स 2026 के लिए चुना गया है. ये युवा खिलाड़ी 6 और 7 सितंबर को राजगीर में पूर्वी चंपारण जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे. चयन ट्रायल में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

Motihari News: बिहार स्टेट गेम्स 2026 के लिए ईस्ट चंपारण फेंसिंग एसोसिएशन की ओर से खिलाड़ियों का चयन ट्रायल आयोजित किया गया. चयनकर्ता सह खेलो इंडिया कोच राजन कुमार ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन का आकलन करने के बाद अंतिम टीम की घोषणा की. चयनित खिलाड़ी आगामी 6 और 7 सितंबर को राजगीर में आयोजित बिहार स्टेट गेम्स में पूर्वी चंपारण जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे.

चयन ट्रायल में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

चयन ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों ने फेंसिंग में अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया. चयनकर्ता सह खेलो इंडिया कोच राजन कुमार ने प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया. ट्रायल के बाद बालक और बालिका वर्ग से कुल 24 खिलाड़ियों को स्टेट गेम्स के लिए चुना गया.

अध्यक्ष ने किया ट्रायल का उद्घाटन

ईस्ट चंपारण फेंसिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष सिंह ने चयन ट्रायल का उद्घाटन किया. उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं.

वहीं शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को जिला खेल पदाधिकारी अंकित कुमार ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया.

राजगीर में 6 और 7 सितंबर को होगा मुकाबला

चयनित खिलाड़ी 6 और 7 सितंबर को राजगीर में होने वाले बिहार स्टेट गेम्स में पूर्वी चंपारण का प्रतिनिधित्व करेंगे. एसोसिएशन के सचिव शुभम कुमार सिंह ने बताया कि खिलाड़ियों में प्रतियोगिता को लेकर काफी उत्साह है और सभी खिलाड़ी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए तैयार हैं.

बालक वर्ग में 12 खिलाड़ी चयनित

बालक वर्ग में सन्नी प्रकाश, कृष कुमार, उत्कर्ष राज, पीयूष कुमार, आयुष कुमार, अभिषेक कुमार, अरबाज आलम, आयुष राज, भास्कर पांडेय, मोनू कुमार, आद्विक राज और आयुष कुमार का चयन किया गया है.

बालिका वर्ग में भी 12 खिलाड़ियों का चयन

बालिका वर्ग में पुष्पांजलि कुमारी, ममता कुमारी, काली कुमारी, सुप्रिया कुमारी, पूजा कुमारी, नविका कुमारी, छोटी कुमारी, अनुष्का माही, सबाना खातून, समृद्धि, चहक सिंह और रुखसाना खातून को टीम में जगह मिली है.

यह भी पढ़ें: वाल्मीकिनगर में बाढ़ और उफनते नाले के बीच एसएसबी जवानों की ड्यूटी, पुल के अभाव में बढ़ी मुश्किल


विज्ञापन
Intejarul Haq

लेखक के बारे में

By Intejarul Haq

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन