मजदूर को अगवा कर किया गायब, हत्या की आशंका
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 May 2024 10:12 PM
गड़हिया ओपी क्षेत्र के चौहानी वार्ड नम्बर 9 से एक मजदूर का अपहरण कर गायब कर देने का मामला प्रकाश में आया है.
मधुबन.गड़हिया ओपी क्षेत्र के चौहानी वार्ड नम्बर 9 से एक मजदूर का अपहरण कर गायब कर देने का मामला प्रकाश में आया है.मामले अपहृत मजदूर इंदल पासवान की पत्नी निर्मला देवी ने अपहरण के बाद आरोपियों के विरुद्ध हत्या की आशंका जताते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है.पुलिस मामले कांड संख्या 190/24 दर्ज कर तीन चार संदिग्धों से पूछताछ शुरू कर दी है.इसके साथ अपहृत के बरामदी को लेकर छापेमारी शुरू कर दी है.अपहृत इंदल की पत्नी निर्मला देवी ने अपने आवेदन में कहा है कि उसके पति को 10 मई को चकिया थाना क्षेत्र के पैठनियां गांव निवासी सुनील सहनी व शत्रुघ्न सहनी काम कराने के लिये बुलाकर ले गया.देर शाम तक पति के नहीं लौटने पर महिला ने अपने पति के मोबाइल नम्बर पर फोन किया.तो फोन सुनील सहनी ने उठाकर कहा कि उसका पति अभी नहीं है.आने पर बात करा देगा.जिसके बाद दो दिनों तक उसके पति से कोई बात नहीं कराया.12 मई को आवेदिका का देवर खोजबीन करने गया तो सुनील सहनी गाली गलौज करके भगा दिया.महिला निर्मला देवी ने कहा है कि उसके पति की हत्या कर दी गयी हैं या गायब कर दिया गया है.गड़हिया थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार ने बताया कि मामले अपहृत की बरामदगी के लिये छापेमारी की जा रही है.मामले कि बहुत जल्द उद्भेदन कर लिया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










