Motihari : थाना से चंद कदम की दूरी पर सोनू ज्वेलर्स में बड़ी चोरी, सात लाख के जेवर उड़े

Updated at : 04 Jan 2026 10:18 PM (IST)
विज्ञापन
Motihari : थाना से चंद कदम की दूरी पर सोनू ज्वेलर्स में बड़ी चोरी, सात लाख के जेवर उड़े

चोरों ने शनिवार की रात केसरिया थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर मुख्य बाजार स्थित सोनू ज्वेलर्स नामक सोना-चांदी की दुकान को निशाना बनाया.

विज्ञापन

केसरिया. चोरों ने शनिवार की रात केसरिया थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर मुख्य बाजार स्थित सोनू ज्वेलर्स नामक सोना-चांदी की दुकान को निशाना बनाया. चोरों ने दुकान में सेंधमारी कर करीब सात लाख रुपये से अधिक मूल्य के सोना-चांदी के जेवरात की चोरी कर ली. घटना के बाद बाजार में दहशत का माहौल है और लोगों ने पुलिस की गश्ती व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं. पीड़ित स्वर्ण व्यवसायी सोनू कुमार ने बताया कि रविवार की सुबह जब दुकान का कर्मी खोलने पहुंचा तो देखा कि दीवार में सेंध मारकर दुकान में रखा कीमती जेवर गायब है. चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी अपने साथ ले गए हैं. बताया गया कि चोरी से पहले शटर तोड़ने का भी प्रयास किया गया था. चोरी के बाद जेवर का खाली डब्बा दुकान के पीछे फेंका हुआ मिला. सूचना मिलने पर डीएसपी संतोष कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली. पुलिस द्वारा छानबीन शुरू कर दी गई है. इस घटना के बाद केसरिया बाजार के व्यवसायियों में भय का माहौल है. व्यवसायियों ने पुलिस गश्ती में लापरवाही का आरोप लगाते हुए घटना में संलिप्त चोरों की शीघ्र पहचान कर गिरफ्तारी की मांग की है. समाचार प्रेषण तक केसरिया थाना में आवेदन देने की प्रक्रिया जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DIGVIJAY SINGH

लेखक के बारे में

By DIGVIJAY SINGH

DIGVIJAY SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन