मोतिहारी: बकाया मक्का राशि मांगने गए किसान की मौत, परिजनों ने सड़क जाम किया

Updated:
विज्ञापन
Protest after farmer death in Harsiddhi

AI जेनरेटेड फोटो

पूर्वी चंपारण के हरसिद्धि में बकाया मक्का राशि मांगने गए किसान की पिटाई के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई. आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

हरसिद्धि पूर्वी चंपारण से ब्रजकिशोर कुशवाहा की रिपोर्ट

Motihari News: हरसिद्धि के पहाड़पुर थाना क्षेत्र स्थित सिसवा कोरड गांव निवासी किसान मनोज कुमार सिंह की इलाज के दौरान मोतिहारी सदर अस्पताल में मौत हो गई. आरोप है कि बकाया मक्का राशि मांगने पर किसान के साथ बेरहमी से मारपीट की गई थी.

बकाया रुपये मांगने गया था किसान

मृतक की पहचान स्वर्गीय ललन सिंह के 45 वर्षीय पुत्र मनोज कुमार सिंह के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार मक्का व्यवसायी भोला साह पर करीब एक वर्ष से 1 लाख 56 हजार 920 रुपये बकाया था.

बताया गया कि जब किसान ने बकाया राशि की मांग की तो भोला साह ने उन्हें अपने घर बुलाया. आरोप है कि वहां पहुंचते ही भोला साह, उनके पुत्र सुजीत कुमार, संजीत कुमार, अरमान अंसारी समेत अन्य लोगों ने किसान के साथ मारपीट की.

मारपीट के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

परिजनों का आरोप है कि किसान को कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा गया. सूचना मिलने पर पहुंचे ग्रामीणों और परिजनों ने उन्हें बेहोशी की हालत में पाया.

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल किसान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत में मोतिहारी सदर अस्पताल रेफर किया गया. इलाज के दौरान सोमवार सुबह उनकी मौत हो गई.

गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम

घटना के बाद आक्रोशित परिजन शव को एंबुलेंस से हरसिद्धि थाना लेकर पहुंचे और थाना के सामने शव रखकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया.

इस दौरान हरसिद्धि-छपरा मुख्य मार्ग जाम हो गया. परिजन आरोपितों की गिरफ्तारी और वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे.

परिजनों ने आरोप लगाया कि घटना के बाद हिरासत में लिए गए एक आरोपी को पुलिस ने छोड़ दिया, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ गई.

पुलिस अधिकारियों द्वारा लोगों को समझाने और स्थिति सामान्य कराने का प्रयास किया जा रहा है. मामले की जांच जारी है.

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन