10 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, मुख्य सप्लायर की तलाश में छापेमारी

पताही थाना में ब्राउन सुगर से साथ गिरफ्तार युवक के साथ पुलिस पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network
पूर्वी चंपारण जिले में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस मुख्य सप्लायर की तलाश में जुटी है.
Brown Sugar Arrest: पूर्वी चंपारण जिले के पताही थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ाशंकर गांव में पुलिस ने शनिवार की देर रात बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दो युवकों को 10 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्करों की पहचान बड़ाशंकर गांव निवासी संजय कुमार उर्फ गोलू सिंह और सचिन कुमार के रूप में हुई है. पुलिस दोनों से पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है.
गुप्त सूचना पर पुलिस ने गांव में मारा छापा
थानाध्यक्ष बवन कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बड़ाशंकर गांव में कुछ युवकों द्वारा चोरी-छिपे प्रतिबंधित नशीले पदार्थ ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जा रही है. इस सूचना के सत्यापन और त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस की एक विशेष टीम का गठन किया गया. पुलिस टीम ने देर रात चिन्हित ठिकाने पर घेराबंदी कर छापेमारी की और मौके से दोनों आरोपियों को दबोच लिया.
तलाशी में बरामद हुआ प्रतिबंधित नशीला पदार्थ
गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस टीम ने दोनों युवकों की गहन तलाशी ली, तो उनके पास से कुल 10 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस नशीले पदार्थ की कीमत काफी अधिक आंकी जा रही है. पुलिस ने नशीले पदार्थ को जब्त करते हुए दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया और उन्हें थाने लेकर आई. थाने में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.
मुख्य सप्लायर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज
थानाध्यक्ष बबन कुमार ने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार दोनों तस्करों ने इलाके में सक्रिय ब्राउन शुगर के मुख्य सप्लायर के नाम का खुलासा किया है. पुलिस ने सुरक्षा और जांच के मद्देनजर मुख्य तस्कर का नाम अभी गुप्त रखा है. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं. पुलिस का दावा है कि मुख्य सप्लायर को भी जल्द ही दबोच लिया जाएगा.
ये भी पढ़ें: सीएम पर आपत्तिजनक वीडियो डालना पड़ा भारी, मोतिहारी में फेसबुक यूजर पर केस दर्ज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By विकास कुमार
विकास कुमार प्रिंट माध्यम में 12 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










