पताही के प्रभारी बीईओ हटाए गए, बीसीओ शंकर कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार

नए बीईओ बने बीसीओ शंकर कुमार का
पताही प्रखंड के प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) गुफरान आलम को पद से हटा दिया गया है. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बीसीओ शंकर कुमार को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है. नए प्रभारी बीईओ ने शिक्षकों की नियमित उपस्थिति और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को अपनी प्राथमिकता बताया है.
Motihari News: पताही प्रखंड के प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) गुफरान आलम को पद से हटा दिया गया है. जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) ने आदेश जारी कर प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी (बीसीओ) शंकर कुमार को पताही का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया है. इस कार्रवाई के बाद जिले के शिक्षा विभाग में हलचल तेज हो गई है.
Patahi News: लगातार शिकायतों के बाद हुई कार्रवाई
सूत्रों के अनुसार प्रभारी बीईओ गुफरान आलम के खिलाफ जिला शिक्षा पदाधिकारी को लगातार शिकायतें मिल रही थीं. शिकायतों के आधार पर पूर्व में उनसे स्पष्टीकरण भी मांगा गया था. इसके अलावा चिरैया विधायक लालबाबू प्रसाद गुप्ता ने भी उनकी कार्यप्रणाली को लेकर डीईओ से शिकायत की थी. बताया जा रहा है कि मामला शिक्षा विभाग, पटना तक भी पहुंच गया था.
डीईओ ने जारी किया आदेश
डीईओ द्वारा जारी पत्रांक 1726 दिनांक 17 जुलाई 2026 के अनुसार अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग के 21 फरवरी 2025 के आदेश के आलोक में पर्यवेक्षकीय पदाधिकारियों को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. इसी आदेश के तहत शंकर कुमार को पताही तथा प्रखंड कल्याण पदाधिकारी जयश्री को चकिया का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. दोनों अधिकारियों को तत्काल योगदान देकर प्रभार ग्रहण करने और इसकी सूचना डीईओ कार्यालय को भेजने का निर्देश दिया गया है.
नए प्रभारी बीईओ ने बताई प्राथमिकता
प्रभारी बीईओ बनाए गए शंकर कुमार ने कहा कि उनकी प्राथमिकता प्रखंड के सभी विद्यालयों में शिक्षकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना और छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना होगा. उन्होंने कहा कि विद्यालयों की नियमित मॉनिटरिंग कर शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा.
यह भी पढ़ें: मॉर्निंग वॉकर्स और बच्चों की पहली पसंद बना सत्याग्रह पार्क, हर दिन उमड़ रही भीड़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By विकास कुमार
विकास कुमार प्रिंट माध्यम में 12 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










