बंजरिया में सरपंच सहित दो गिरफ्तार, 215 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद

Updated:
विज्ञापन

शराब तस्करी में गिरफ्तार सरपंच नाथु राय

मोतिहारी पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सरपंच समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है. इस दौरान भारी मात्रा में देसी शराब भी जब्त की गई है. पुलिस ने सख्त चेतावनी दी है कि अवैध कारोबार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

विज्ञापन

Motihari News: शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बंजरिया थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पचरूखा पश्चिमी पंचायत के सरपंच नाथु राय समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है. दोनों के कब्जे से कुल 215 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की गई है.

पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा.

सरपंच के पास मिली 150 लीटर शराब

पुलिस के अनुसार, पहली कार्रवाई में मोखलिसपुर गांव निवासी नाथु राय को 150 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया.

नाथु राय वर्तमान में पचरूखा पश्चिमी पंचायत के सरपंच हैं. थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि उन्हें कई बार शराब के अवैध कारोबार से दूर रहने की चेतावनी दी गई थी, लेकिन उनके खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं.

पहले भी जा चुका है जेल

थानाध्यक्ष ने बताया कि नाथु राय का आपराधिक इतिहास रहा है. वह पहले भी शराब तस्करी के आरोप में जेल जा चुका है.

गिरफ्तारी के बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

दूसरी कार्रवाई में 65 लीटर शराब बरामद

इसी अभियान के दौरान पुलिस ने गोबरी गांव निवासी करण कुमार को गिरफ्तार किया. उसके पास से 65 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद हुई.

दोनों मामलों में बरामद शराब को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

लगातार हो रही पुलिस कार्रवाई से इलाके में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप है.

थानाध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि क्षेत्र में शराब के अवैध धंधे को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. पुलिस की गश्ती टीम लगातार निगरानी कर रही है और शराब माफियाओं के खिलाफ आगे भी सघन अभियान जारी रहेगा.


विज्ञापन
Raj Nikhil

लेखक के बारे में

By Raj Nikhil

राज निखिल एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं. उन्हें विशेष रूप से क्राइम रिपोर्टिंग और डिजिटल मीडिया में विशेष अनुभव है. वर्तमान में वह 'प्रभात खबर' से जुड़े हैं. इससे पहल वे 'न्यूज 18 लोकल', 'पब्लिक वाइल्ड डिजिटल' और 'सन्मार्ग' में सेवाएं दे चुके हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन