Motihari News: रक्सौल बॉर्डर पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, नेपाल से आ रही कार से 34 किलो गांजा जब्त

नेपाल से आ रही कार से 34 किलो गांजा जब्त
Motihari News: रक्सौल बॉर्डर के मैत्री पुल पर एसएसबी ने नेपाल से आ रही कार से 34.450 किलोग्राम गांजा जब्त किया. डोरमैट के नीचे नशीला पदार्थ छिपाकर तस्करी कर रहे पूर्वी चंपारण के मंटू कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.पढे़ं पूरी खबर…
Motihari News:रक्सौल.भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 47वीं वाहिनी की टीम ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है. गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एसएसबी ने रक्सौल बॉर्डर के मैत्री पुल पर नेपाल से भारत आ रही एक कार से भारी मात्रा में गांजा जब्त किया है. यह कार्रवाई 47वीं वाहिनी के कमांडेंट संजय पाण्डेय के दिशा-निर्देश पर सोमवार को की गई.
डोरमैट के नीचे छिपाकर रखा था 34.450 किलो गांजा
सीमा के मुख्य प्रवेश बिंदु पर नेपाल की ओर से आ रही एक डैटसन कार (BR06PD-5470) को जांच के लिए रोका गया. सुरक्षा बलों द्वारा कार की सघन तलाशी लेने पर डोरमैट के नीचे शातिर तरीके से छिपाकर रखा गया 34.450 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ. मौके पर ही गांजे के साथ कार को जब्त कर लिया गया. कार चालक की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बहदरवा निवासी मंटू कुमार के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया.
आरोपी भेजा गया न्यायिक हिरासत में
आवश्यक पूछताछ के बाद एसएसबी ने आरोपी युवक को स्थानीय हरैया थाना पुलिस के हवाले कर दिया है. हरैया थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है. एसएसबी ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए आगे भी इस तरह के कड़े अभियान जारी रहेंगे.
रक्सौल पूर्वी चंपारण से मनोज कुमार गुप्ता की रिपोर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sumit Kumar
सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










