मोतिहारी: सरकारी गाड़ी छोड़ साइकिल से दफ्तर पहुंचे बंजरिया के अफसर, ईंधन बचाने का संदेश

Updated:
विज्ञापन
Banjariya officials riding bicycles for environment awareness

बंजरिया में साइकिल से प्रमुख, बीडीओ, सीओ और थानाध्यक्ष.

बंजरिया में प्रमुख, बीडीओ, सीओ और थानाध्यक्ष ने साइकिल से दफ्तर और पंचायतों का दौरा कर पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत का संदेश दिया. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

मोतिहारी बंजरिया से राज निखिल का रिपोर्ट

बंजरिया प्रखंड में सोमवार को प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की एक अलग तस्वीर देखने को मिली. प्रधानमंत्री Narendra Modi और बिहार सरकार की ईंधन बचत व पर्यावरण संरक्षण की अपील का असर दिखाते हुए अधिकारियों ने सरकारी गाड़ियां छोड़ साइकिल से दफ्तर पहुंचकर लोगों को संदेश दिया.

साइकिल से पहुंचे दफ्तर

प्रखंड प्रमुख अनिल कुमार उर्फ पप्पू यादव, बीडीओ अजय कुमार प्रिंस, सीओ रोहन रंजन और थानाध्यक्ष अमित कुमार सोमवार को साइकिल चलाकर अपने-अपने कार्यालय पहुंचे.

अधिकारियों को साइकिल से आते देख लोग हैरान भी हुए और उनकी पहल की सराहना भी की.

सहयोग शिविर की तैयारियों का लिया जायजा

दफ्तर का काम निपटाने के बाद सभी अधिकारी साइकिल से ही क्षेत्र भ्रमण पर निकले. उन्होंने पचरूखा मध्य और जनेरवा पंचायत में आयोजित होने वाले सहयोग शिविर की तैयारियों का जायजा लिया.

इस दौरान अधिकारियों ने कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए.

पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

प्रखंड प्रमुख अनिल कुमार उर्फ पप्पू यादव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत को लेकर सिर्फ अपील नहीं, बल्कि व्यवहारिक उदाहरण पेश करना जरूरी है.

बीडीओ अजय कुमार प्रिंस ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग के दौर में ऐसी पहल लोगों को जागरूक करने में मदद करेगी. वहीं थानाध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि साइकिल चलाना स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों के लिए लाभदायक है.

अधिकारियों की इस पहल को स्थानीय लोगों ने सकारात्मक कदम बताते हुए सराहा. साइकिल यात्रा के दौरान अधिकारियों का आम लोगों से सीधा संवाद भी हुआ.

विज्ञापन
सरफराज अहमद

लेखक के बारे में

By सरफराज अहमद

सरफराज अहमद IIMC से प्रशिक्षित पत्रकार हैं. राजनीति, समाज और हाइपरलोकल मुद्दों पर लिखते हैं. क्रिकेट और सिनेमा में गहरी रुचि रखते हैं. बीते तीन वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन