ePaper

Motihari: सीमा पर तनाव को लेकर चिकित्सक, नर्सिंग व पैरामेडिकल स्टाप की छुट्टी रद्द

Updated at : 10 May 2025 10:37 PM (IST)
विज्ञापन
Motihari: सीमा पर तनाव को लेकर चिकित्सक, नर्सिंग व पैरामेडिकल स्टाप की छुट्टी रद्द

सीमा पर तनाव के बीच सदर अस्पताल आपात स्थिति से निपटने को तैयार है. चिकित्सकाें व मेडिकल स्टाफ की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं.

विज्ञापन

Motihari: मोतिहारी.सीमा पर तनाव के बीच सदर अस्पताल आपात स्थिति से निपटने को तैयार है. चिकित्सकाें व मेडिकल स्टाफ की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं. दवाओं की पर्याप्त व्यवस्था किया गया हैं. इमरजेंसी के लिए 10 बेड का अतिरिक्त वार्ड रिजर्व रखा गया है. जिससे अचानक से आने वाली मेडिकल इमरजेंसी से निपटा जा सके. सदर अस्पताल प्रबंधक कौशल किशोर दूबे ने बताया कि अस्पताल में किसी भी आपात स्थिति से निपटने की पूरी तैयारी है. इमरजेंसी में जो वार्ड सुरक्षित रखे गए हैं, उनमें मेडिकल से संबंधित आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं. आपात स्थिति में मरीजों का इलाज करने व स्थिति संभालने का प्रशिक्षण सभी मेडिकल स्टाफ को दिया जा चुका है. दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता है. सदर अस्पताल व रेडक्रॉस में सभी ग्रुप के ब्लड की पर्याप्त उपलब्धता रखने के निर्देश दिये गये है. इमरजेंसी के लिए एम्बुलेंस सेवा को एक्टिव मोड में रखा गया है. ताकि आपात स्थिति में लोगों को सेवा का लाभ मिल सके.

मुख्यालय छोड़ने पर भी रोक

सीमावर्ती एवं अन्य क्षेत्रों में आपदा प्रबंधन की दृष्टि से विभाग ने एहतियान कदम उठाते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं. इसके तहत स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत समस्त पदाधिकारी व कर्मचारियों के अवकाश तत्काल प्रभाव से निरस्त किए गए हैं. साथ ही, सभी चिकित्सकों, नर्सिंग कर्मियों एवं पैरामेडिकल स्टाफ को निर्देश दिए गए हैं कि वे सक्षम स्तर से अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोडेंगें. विशेष परिस्थिति में ही स्वास्थ्य कर्मियों को छुट्टी मिलेगी.

आपदा को लेकर बनाया गया रोस्टर

आपदा की स्थिति से निपटने को लेकर चिकित्सक, नर्सिंग कर्मियों व पैरामेडिकल स्टाफ का रोस्टर तैयार किया गया है. जो आवश्यकता पड़ने पर एक्टिव किया जायेगा. सदर अस्पताल में तत्काल 10 बेड क्षमता के जिरिएट्रिक वार्ड को आपातकाल स्थिति के लिए चिन्हित किया गया है. जिसमें चिकित्सक सहित अतिकुशल पैरामेडिकल स्टाप को तैनाती की गयी है. वही ऑक्सीजन सहित दवा, उपकरण आदि की पूरी व्यवस्था की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATENDRA PRASAD SAT

लेखक के बारे में

By SATENDRA PRASAD SAT

SATENDRA PRASAD SAT is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन