ePaper

दो गुटाें में हिंसक झड़प, आधा दर्जन लोग घायल

Updated at : 18 Apr 2024 4:55 PM (IST)
विज्ञापन
दो गुटाें में हिंसक झड़प, आधा दर्जन लोग घायल

मुफस्सिल थाना अंतर्गत हसुआहा गांव में दो गुट आपस में उलझ गये. उनके बीच जमकर मारपीट हुई, उसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गये.

विज्ञापन

मोतिहारी. मुफस्सिल थाना अंतर्गत हसुआहा गांव में दो गुट आपस में उलझ गये. उनके बीच जमकर मारपीट हुई, उसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गये. घायलों में राधेश्याम मुखिया व उसकी मां शांति देवी के अलावा पकड़ीदयाल सिसहनी के संजय मुखिया के अलावा भगत कुमार, सुधा देवीव रंजत मुखिया शामिल है.सभी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना को लेकर दोनों गुट की ओर से थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. शांति देवी ने पुलिस को बताया है कि गांव में अरुण मुखिया की बेटी की बारात आयी थी.उसका पुत्र राधेध्याम बरात देखने गया था. इस दौरान रंजित मुखिया व हरेश मुखिया ने उसके साथ गाली गलौज की. विरोध करने पर मारपीट कर जख्मी कर दिया. पुत्र को बचाने गयी तो शांति देवी को भी जख्मी कर दिया. आभूषण छीनने का भी आरोप लगाया है. वहीं संजय ने पुलिस को बताया है कि वह हसुआहा में ससुराल गया था. अरुण मुखिया की बेटी की शादी में आर्केस्ट्रा आया था, जिसे देखने संजय भी चला गया था. थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन