बंजरिया में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन, विजेता छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

विजेताओं को सम्मानित करते अतिथि

Motihari Sports News :बंजरिया के जटवा स्थित अल-फलाह पब्लिक स्कूल में इंटरनेशनल ओलंपिक डे के अवसर पर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया और विजेताओं को सम्मानित किया गया. जनिए खबर विस्तार से…

विज्ञापन

मोतिहारी के बंजरिया से राज निखिल की रिपोर्ट

Motihari Sports News: बंजरिया. प्रखंड के जटवा स्थित अल-फलाह पब्लिक स्कूल के प्रांगण में ‘इंटरनेशनल ओलंपिक डे’ के उपलक्ष्य में भव्य खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. रिलायंस फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को ओलंपिक खेलों के प्रति जागरूक करना और उनमें खेल भावना को प्रोत्साहित करना था.

विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में बच्चों ने लिया हिस्सा

प्रतियोगिता के दौरान दौड़ लगाते छात्र-छात्राएं

कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया. पोटैटो रेस, लॉन्ग जंप और 100 मीटर दौड़ जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने अपने हुनर और शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन किया. इन खेलों के माध्यम से बच्चों को ओलंपिक खेलों के महत्व और उनके इतिहास की जानकारी भी दी गई.

खेल भावना जगाने पर जोर

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है. उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ खेलों का भी विशेष महत्व है. इस तरह के आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास और टीम भावना को बढ़ाते हैं.

विजेता छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

कार्यक्रम के अंत में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विजेता छात्र-छात्राओं को रिलायंस फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया. सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें आगे भी खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया.

यह भी पढ़ें: मोतिहारी दीक्षांत परेड: पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में भव्य समारोह, डीआईजी और एसपी ने ली परेड की सलामी

आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के डायरेक्टर सज्जाद आलम और प्रिंसिपल सोहेल अहमद की महत्वपूर्ण भूमिका रही. वहीं रिलायंस फाउंडेशन की ओर से अनिल श्रीवास्तव, सफी आलम, आमोद कुमार, खुसी आलम और माहिसीन उपस्थित रहे. विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया.

प्रेरणादायक संदेश

विद्यालय के डायरेक्टर सज्जाद आलम ने कहा कि इस आयोजन से बच्चों में खेलों के प्रति नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है, जो उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरणादायक साबित होगा.

यह भी पढ़ें: मोतिहारी दीक्षांत परेड: पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में भव्य समारोह, डीआईजी और एसपी ने ली परेड की सलामी

विज्ञापन
Purushottam Kumar

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन