खाना बनाने के दौरान लगी आग से तीन घर सहित लाखों का सामान जला
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Apr 2024 9:36 PM
कोटवा. थाना क्षेत्र के बडहरवा कला पूर्वी पंचायत के सेमरा टोला वार्ड नंबर 6 में खाना बनाने के दौरान लगी आग में तीन महादलित परिवार का आवासीय घर जल कर राख हो गया है.
कोटवा. थाना क्षेत्र के बडहरवा कला पूर्वी पंचायत के सेमरा टोला वार्ड नंबर 6 में खाना बनाने के दौरान लगी आग में तीन महादलित परिवार का आवासीय घर जल कर राख हो गया है. मिली जानकारी के अनुसार दोपहर में एक महिला अपने बीमार बच्चे के लिए खाना बना रही थी उसी दौरान घर में आग लग गयी. ग्रामीण क्षेत्र के लोग और अग्निशमन की मदद से आग पर काबू पाया गया. आग के चपेट में आने से यमुना राम के घर में लड़की की शादी के लिए रखे 1 लाख 64 हजार रुपए, साउंड सिस्टम, चौकी, फर्नीचर, मोबाइल, साइकिल सहित अन्य घरेलू सामान,फौद राम के घर में चार बोरा धान,दो बोरा गेंहू,घरेलू सामान वही नंदलाल राम का साइकिल ,कपड़ा और घरेलू सामान जल गया है. मौके पर पहुंचे स्थानीय मुखिया ललन साह उर्फ लड्डू साह द्वारा अग्नि पीड़ित परिवार को हर तरह से सहायता दिलाने का भरोसा दिया गया. इस बाबत पूछे जाने पर सीओ मोनिका आनंद ने बताया कि राजस्व कर्मचारी मुकेश कुमार को भेज कर क्षति का आकलन कराया जा रहा है. अभी तक पीड़ित परिवार को कोई तत्काल राहत सामग्री नही हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










