15 अगस्त तक गैस सिलेंडर की e-KYC जरूरी, नहीं कराने पर बंद हो सकती है घरेलू बुकिंग

15 अगस्त तक गैस सिलेंडर की e-KYC जरूरी, नहीं कराने पर बंद हो सकती है घरेलू बुकिंग
घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं के लिए 15 अगस्त की डेडलाइन आ गई है. अगर आपने समय रहते अपनी ई-केवाईसी (e-KYC) पूरी नहीं कराई, तो आपको सब्सिडी वाले सिलेंडर की बुकिंग में समस्या आ सकती है. यह नियम उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों और सामान्य घरेलू उपभोक्ताओं दोनों पर लागू होगा.
LPG News: घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर है. गैस एजेंसियों ने सभी उपभोक्ताओं को 15 अगस्त तक ई-केवाईसी (e-KYC) कराने के निर्देश दिए हैं. यदि तय समय तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की गई, तो उसके बाद घरेलू दर (सब्सिडी/घरेलू श्रेणी) पर गैस सिलेंडर की बुकिंग बंद हो सकती है.
इन उपभोक्ताओं पर लागू होगा नियम
गैस एजेंसियों के अनुसार, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के लाभार्थियों के साथ-साथ सामान्य घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए भी ई-केवाईसी अनिवार्य है. इस संबंध में उपभोक्ताओं को मोबाइल मैसेज भेजकर जानकारी दी जा रही है, ताकि वे समय रहते प्रक्रिया पूरी कर सकें.
गैस एजेंसियां और हॉकर भी कर रहे जागरूक
गैस एजेंसियों ने ई-केवाईसी को लेकर अभियान तेज कर दिया है. सिलेंडर की डिलीवरी करने वाले हॉकर भी उपभोक्ताओं को ई-केवाईसी कराने की सलाह दे रहे हैं. एजेंसियों का कहना है कि अंतिम समय की भीड़ से बचने के लिए उपभोक्ता जल्द से जल्द अपना सत्यापन करा लें.
घरेलू रेट पर नहीं मिलेगी बुकिंग
स्थानीय आरती गैस एजेंसी के संचालक धनंजय वर्मा ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई है, वे 15 अगस्त से पहले यह प्रक्रिया पूरी कर लें. अन्यथा उन्हें घरेलू दर पर गैस सिलेंडर की बुकिंग की सुविधा नहीं मिल सकेगी. उन्होंने बताया कि कंपनी ने इसके लिए अंतिम तिथि तय कर दी है.
कीमत को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं
हालांकि, ई-केवाईसी नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं को 15 अगस्त के बाद गैस सिलेंडर किस दर पर मिलेगा या क्या वैकल्पिक व्यवस्था होगी, इस संबंध में तेल विपणन कंपनियों की ओर से अभी कोई स्पष्ट जानकारी जारी नहीं की गई है. इसलिए उपभोक्ताओं को सलाह दी जा रही है कि वे किसी भी असुविधा से बचने के लिए समय रहते ई-केवाईसी पूरा करा लें.
यह भी पढे़ं: 9वीं से 12वीं तक के छात्रों को मिलेगी मुफ्त यूनिफॉर्म किट, शिक्षा विभाग ने दी मंजूरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










