9वीं से 12वीं तक के छात्रों को मिलेगी मुफ्त यूनिफॉर्म किट, शिक्षा विभाग ने दी मंजूरी

9वीं से 12वीं तक के छात्रों को मिलेगी मुफ्त यूनिफॉर्म किट
मोतिहारी के सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. शिक्षा विभाग ने जिला स्कूल और सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) में कक्षा 9 से 12 तक के नामांकित विद्यार्थियों को मुफ्त यूनिफॉर्म किट उपलब्ध कराने को मंजूरी दे दी है.
मोतिहारी: जिले के सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है. शिक्षा विभाग ने जिला स्कूल और प्रत्येक प्रखंड में संचालित सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) में कक्षा 9वीं से 12वीं तक नामांकित विद्यार्थियों को मुफ्त विशिष्ट यूनिफॉर्म किट उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. इस निर्णय से हजारों छात्र-छात्राओं को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है.
जिला स्कूल और आदर्श विद्यालयों के छात्रों को मिलेगा लाभ
शिक्षा विभाग के फैसले के अनुसार, जिला स्कूल और सभी प्रखंडों में स्थापित सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) में पढ़ने वाले कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं को यह सुविधा दी जाएगी. योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना और सरकारी विद्यालयों के प्रति आकर्षण बढ़ाना है.
विद्यार्थियों को मिलेगी विशेष यूनिफॉर्म किट
सरकार की मंजूरी के बाद अब पात्र विद्यार्थियों को मुफ्त विशिष्ट यूनिफॉर्म किट उपलब्ध कराई जाएगी. इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के छात्रों को राहत मिलेगी और उन्हें यूनिफॉर्म की व्यवस्था के लिए अतिरिक्त खर्च नहीं करना पड़ेगा.
जल्द शुरू होगी आगे की प्रक्रिया
शिक्षा विभाग की मंजूरी के बाद अब योजना को धरातल पर उतारने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. विभागीय स्तर पर यूनिफॉर्म किट की खरीद और वितरण की रूपरेखा तैयार की जाएगी. इसके बाद जिला स्तर पर विद्यार्थियों के बीच किट का वितरण किया जाएगा.
यह भी पढे़ं: बंजरिया: स्कूल पहुंची 'पुलिस दीदी' टीम, छात्राओं को साइबर फ्रॉड, मानव तस्करी और कानून की दी जानकारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अमृतेश कुमार
अमृतेश 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. खबर पर हमेशा पैनी नजर रखने वाले अमृतेश को क्षेत्रीय और जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग का लंबा अनुभव है. वर्तमान में ये डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में अपनी लेखनी के जरिए लगातार सक्रिय हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










