बंजरिया: स्कूल पहुंची 'पुलिस दीदी' टीम, छात्राओं को साइबर फ्रॉड, मानव तस्करी और कानून की दी जानकारी

Updated:
विज्ञापन

फोटो कैप्सन : विद्यालय में छात्र-छात्राओं को जागरूकता को लेकर शपथ दिलाते महिला पुलिस पदाधिकारी व उपस्थित प्रधानाध्यापक | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मोतिहारी पुलिस की 'पुलिस दीदी' टीम ने राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिंघिया हीवन में छात्राओं को साइबर अपराध, मानव तस्करी और बाल श्रम जैसे गंभीर मुद्दों पर जागरूक किया. इस विशेष कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को सुरक्षित, जागरूक और आत्मनिर्भर बनाना था.

विज्ञापन

बंजरिया: प्रखंड क्षेत्र के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिंघिया हीवन में बुधवार को मोतिहारी पुलिस के निर्देश पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान 'पुलिस दीदी' टीम और पुलिस पदाधिकारियों ने छात्राओं को मानव तस्करी, बाल श्रम, साइबर अपराध, महिला सशक्तिकरण और कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया. कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को सुरक्षित, जागरूक और आत्मनिर्भर बनाना था.

विज्ञापन

साइबर ठगी से बचने के बताए उपाय

कार्यक्रम में महिला पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को बदलते समय में बढ़ रहे साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी के मामलों से सतर्क रहने की सलाह दी. उन्होंने सरल भाषा में बताया कि अनजान लिंक, ओटीपी साझा करने या संदिग्ध कॉल और मैसेज पर भरोसा करने से कैसे बचा जा सकता है. साथ ही, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की.

मानव तस्करी और बाल श्रम पर किया जागरूक

पुलिस टीम ने छात्राओं को मानव व्यापार और बाल श्रम जैसे गंभीर अपराधों की जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि किसी भी तरह के शोषण या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत संबंधित विभाग या पुलिस को देनी चाहिए. इसके साथ ही छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों और सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण प्रावधानों की भी जानकारी दी गई.

जिम्मेदार नागरिक बनने की शपथ

जागरूकता अभियान के तहत ऑपरेशन 'विधि पाल्वक युवक' के अंतर्गत छात्राओं को कानून का पालन करने और जिम्मेदार नागरिक बनने की शपथ दिलाई गई. छात्राओं ने उत्साहपूर्वक समाज हित में कार्य करने और सुरक्षा नियमों का पालन करने का संकल्प लिया.

विद्यालय प्रशासन ने की पहल की सराहना

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक विजय उपाध्याय, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं. प्रधानाध्यापक ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से बालिकाओं में कानूनी जागरूकता बढ़ती है और वे भविष्य में आत्मविश्वासी एवं सशक्त नागरिक बनती हैं. छात्राओं ने भी इस पहल को उपयोगी बताते हुए ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने की मांग की.

यह भी पढे़ं: घोड़ासहन: नीतीश कुमार ने सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र को किया सम्मानित, फोर्ब्स बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन