ePaper

Motihari: डीपीओ ने किया विद्यालय का औचक निरीक्षण, मिली अनियमितता

Updated at : 25 Jul 2025 7:10 PM (IST)
विज्ञापन
Motihari: डीपीओ ने किया  विद्यालय का औचक निरीक्षण, मिली अनियमितता

प्रखंड के कई पंचायत में शुक्रवार को डीपीओ मोतिहारी ने औचक निरीक्षण किया.

विज्ञापन

Motihari: हरसिद्धि .प्रखंड के कई पंचायत में शुक्रवार को डीपीओ मोतिहारी ने औचक निरीक्षण किया. विद्यालय के मध्याह्न भोजन में अनियमितता को लेकर स्थानीय प्रमुख जानकी देवी के द्वारा आवेदन दिया गया था. जिसके आलोक में डीपीओ मोतिहारी शिव कुमार एवं अपने अन्य पदाधिकारी के द्वारा प्रखंड के पांच पंचायत का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण में 18 विद्यालय का जांच हुआ, जिसमें 13 विद्यालय में मध्याह्न योजना में अनियमितता पाई गयी. जिसको लेकर डीपीओ के द्वारा विद्यालय के प्रधान शिक्षक से स्पष्टीकरण की मांग की गयी है. उन्होंने बताया कि कृतपुर पंचायत, मटियारिया पंचायत, भादा पंचायत, जागापाकड व मानिकपुर में 18 विद्यालयों का जांच हुआ जिसमें पांच विद्यालय सही पाए गए. 13 विद्यालय में मध्याह्न को लेकर काफी अनियमितता पाई गयी. जिसको लेकर कार्रवाई की गई है. डीपीओ ने बताया कि प्रखंड में समय के अनुसार सभी विद्यालय का औचक निरीक्षण कर मध्याह्न भोजन से जुड़े योजनाओं की जांच की जाएगी. निरीक्षण के दौरान डीपीओ मोतिहारी जिला साधन सेवी जितेंद्र कुमार, किरण कुमारी, उमाशंकर सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे. जांच को लेकर प्रखंड क्षेत्र के विद्यालयों में हड़कंप मचा हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AJIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AJIT KUMAR SINGH

AJIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन