पकड़ीदयाल में बुढ़ी गंडक नदी से युवक का शव बरामद

Published at :16 Feb 2025 9:32 PM (IST)
विज्ञापन
पकड़ीदयाल में बुढ़ी गंडक नदी से युवक का शव बरामद

पकड़ीदयाल थाना अंतर्गत फुलवार के पास बुढ़ी गंडक नदी से एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ.

विज्ञापन

मोतिहारी . पकड़ीदयाल थाना अंतर्गत फुलवार के पास बुढ़ी गंडक नदी से एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ. स्थानीय लोगों ने पानी में तैरता शव देख पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने पहुंच शव को पानी से बाहर निकाला. थानाध्यक्ष अनुज कुमार ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है. ऐसा प्रतीत हो रहा है कि किसी दूसरी जगह से पानी में बहते हुए शव पकड़ीयाल तक पहुंचा है. पानी में चार-पांच दिनों तक रहने के कारण शव फूल चुका है. पोस्टमार्टम के लिए शव को सदर अस्पताल भेजा गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के कारणों का पता चलेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन