ePaper

सिंघिया गुमटी ओवरब्रिज पर कार व टेंपो में टक्कर, युवक की मौत

Updated at : 24 Apr 2024 9:56 PM (IST)
विज्ञापन
सिंघिया गुमटी ओवरब्रिज पर कार व टेंपो में टक्कर, युवक की मौत

कार व टेंपो में जोरदार टक्कर हो गयी, जिसमें टेंपो में सवार एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी.

विज्ञापन

बंजरिया. थाना क्षेत्र के एनएच-28 ए पर सिंघिया गुमटी स्थित ओवर ब्रिज के समीप बुधवार की दोपहर में कार व टेंपो में जोरदार टक्कर हो गयी, जिसमें टेंपो में सवार एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. जबकि चार महिलाएं भी घायल हो गयीं, जिनका उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है. वहीं मृत युवक की पहचान बंजरिया थाना क्षेत्र के जनेरवा गांव निवासी मदन मियां के 22 वर्षीय पुत्र भूलन मियां के रूप में हुआ हैं. जबकि घायल महिलाओं में उक्त गांव निवासी बदरून नेशा, आमना खातून, गुरनाज बेगम व शबरीन बेगम है. घटना के बाद कार चालक गाड़ी छोड़ भागने में सफल रहा. पुलिस दोनों गाड़ियों को जब्त कर कार्रवाई में जुटी है. मिली जानकारी के अनुसार उक्त सभी जनेरवा गांव से टेम्पू में सवार हो मोतिहारी शहर जा रहे थे, वहीं कार मोतिहारी की ओर से छपवा की ओर जा रहा था. इसी दौरान सिंघिया गुमटी ओवर ब्रिज पर दोनों वाहन में जोरदार टक्कर हो गयी, जिसमें एक युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड दिया, जबकि चार महिला घायल हो गयी. थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान ने कहा कि पीड़ित परिवार के तरफ से आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन