Motihari: भाजपा का कार्यकर्ता देशभर में रखते हैं अपनी मजबूत उपस्थिति : मंत्री

Published by : AMRESH KUMAR Updated At : 08 Sep 2025 4:46 PM

विज्ञापन

चंद्रहिया स्थित भाजपा जिला कार्यालय में सोमवार को सेवा पखवाड़ा सह हर घर संपर्क अभियान कार्यशाला का आयोजन जिलाध्यक्ष पवन राज की अध्यक्षता में हुई.

विज्ञापन

Motihari: मोतिहारी. चंद्रहिया स्थित भाजपा जिला कार्यालय में सोमवार को सेवा पखवाड़ा सह हर घर संपर्क अभियान कार्यशाला का आयोजन जिलाध्यक्ष पवन राज की अध्यक्षता में हुई. सेवा पखवाड़ा सह हर घर सम्पर्क अभियान 18 सितंबर से शुरू होने वाला है. मौके पर मंत्री कृष्णनंदन पासवान ने कहा कि मोतिहारी संगठन और पार्टी कार्यकर्ता देश भर में अपनी मजबूत उपस्थिति रखते हैं. उन्हें जो भी दायित्व पार्टी सौंपती है, उसको कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हैं. हर घर संपर्क अभियान का दायित्व भी कार्यकर्ता ईमानदारी पूर्वक सफल बनायेंगे. विधायक प्रमोद कुमार, श्यामबाबु यादव, सुनील मणि तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष सरोज रंजन पटेल, प्रदेश मंत्री अजय यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रकिशोर मिश्र, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने भी कार्यशाला में उपस्थित दायित्वधारियों का मार्गदर्शन किया. कार्यशाला में आईटी सेल के प्रदेश संयोजक केशव श्रीवास्तव, एनडीए मोतिहारी के संयोजक प्रकाश अस्थाना,जिला संयोजक सियावर सिंह ने सेवा पखवाड़ा के तहत निर्धारित कार्यक्रमों की जानकारी दी. बूथ सशक्तीकरण अभियान में जिला के टॉप टेन कार्यकर्ताओं हरसिद्धि के बृजकिशोर कुशवाहा, कल्याणपुर के उदय गुप्ता, श्याम कुशवाहा, केसरिया के दीपेंद्र कुशवाहा, मोतिहारी के आनंद प्रकाश पाण्डेय, व ओमप्रकाश सिंह को जिलाध्यक्ष ने सम्मानित किया. कार्यशाला में प्रदेश महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा मोहिब्बुल हक, जिला प्रभारी वरुण सिंह, जिला उपाध्यक्ष मीना मिश्रा, विनोद कुशवाहा, सुधांशु रंजन, जिला महामंत्री द्वय योगेन्द्र प्रसाद गुप्ता एवं मार्तण्ड नारायण सिंह, मीडिया प्रभारी गुलरेज शहजाद, जिला प्रवक्ता साजिद रजा, संजीव सिंह एवं संगीता चित्रांश, आईटी सेल संयोजक ऋषभ झा, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा नीता शर्मा, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा अब्दुल कलाम, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष बब्लू पासवान, सह कोषाध्यक्ष पप्पू पाण्डेय, महामंत्री महिला मोर्चा पूजा सिंह, उत्तरी मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार, दक्षिणी मंडल अध्यक्ष राजू वर्मा, शिक्षा प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ० अरुण कुमार, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के संयोजक अनिल वर्मा, कला-संस्कृति प्रकोष्ठ के संयोजक सुदीप कुमार, राजन मिश्रा, उत्तम मिश्रा, संजय ठाकुर सहित बड़ी संख्या में विधानसभा प्रभारी एवं मंडल संयोजक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMRESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AMRESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन