मोतिहारी: बंजरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

बरामद शराब, जब्त स्कूटी और गिरफ्तार तस्कर के साथ बंजरिया थाना पुलिस.

बंजरिया पुलिस ने विशेष अभियान के दौरान एक तस्कर को भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने शराब की खेप और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही स्कूटी भी जब्त कर ली. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

मोतिहारी से राज निखिल की रिपोर्ट

Motihari News: बंजरिया थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक तस्कर को भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने शराब की खेप के साथ तस्करी में इस्तेमाल की जा रही स्कूटी भी जब्त कर ली है.

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक तस्कर अवैध शराब की खेप लेकर गुजरने वाला है. सूचना के आधार पर पुलिस टीम थाना क्षेत्र के चिलवनिया चाटी माई मोड़ के पास वाहन जांच अभियान चला रही थी.

इसी दौरान सपही की ओर से एक स्कूटी सवार युवक अंबिका नगर नहर रोड की तरफ जाता दिखाई दिया. पुलिस को देखकर युवक घबरा गया और स्कूटी मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा.

पीछा कर तस्कर को दबोचा

युवक की गतिविधि संदिग्ध लगने पर पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा किया और कुछ दूरी पर उसे पकड़ लिया. पूछताछ और तलाशी के दौरान स्कूटी से बड़ी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई. गिरफ्तार युवक की पहचान रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के सपही निवासी पारस राउत के रूप में हुई है.

स्कूटी से बरामद हुई विदेशी शराब

पुलिस के अनुसार बरामद शराब में ऑफीसर चॉइस ब्रांड की 180 एमएल की 20 बोतलें तथा रॉयल स्टैग ब्रांड की 750 एमएल की 17 बोतलें शामिल हैं. शराब के साथ तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी को भी जब्त कर लिया गया है.

शहर में खपाने की थी तैयारी

थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि आरोपी शराब की खेप अपने घर से लेकर अंबिका नगर नहर रोड के रास्ते शहर में खपाने के लिए जा रहा था. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है और उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

उन्होंने कहा कि अवैध शराब कारोबारियों और नशा तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन