Motihari: 25 वर्षीय युवक ने नहर में लगायी छलांग

Updated:
विज्ञापन
Motihari: 25 वर्षीय युवक ने नहर में लगायी छलांग

भादा नहर के मेन कैनाल में एक 25 वर्षीय युवक ने शुक्रवार की दोपहर में अपने जीवन से तंग आकर नहर में छलांग लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया.

विज्ञापन

Motihari: हरसिद्धि. भादा नहर के मेन कैनाल में एक 25 वर्षीय युवक ने शुक्रवार की दोपहर में अपने जीवन से तंग आकर नहर में छलांग लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया. इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. पुलिस शव को बरामद करने के लिए मशक्कत कर रही है. घंटों मशक्कत के बाद तक शव बरामद नहीं हो सकी है. मिली जानकारी के अनुसार मृतक वैशाली जिला का बजरंगी बताया जाता है जो भादा नहर पर 3 वर्ष पूर्व से तंबाकू बेचने का काम करता था. शुक्रवार को करीब 3 बजे 25 वर्षीय युवक बजरंगी ने अपने जीवन से आजीज होकर नहर में छलांग लगा दी. कुछ लोगों के द्वारा इस घटना को देखा गया. जिन्होंने पुलिस को सूचना दी. घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सर्वेंद्र कुमार सिन्हा अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर गोताखोरों की मदद से शव को निकालने का प्रयास किया जा रहा है. घंटों मशक्कत के बाद अभी तक शव बरामद नहीं हो सकी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक बजरंगी के घर घटना की सूचना दे दी गई है. उसके परिजनों के आने के बाद मामले की पूरी जानकारी प्राप्त होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ajit Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Ajit Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन