पटना के बिहटा में गायब बच्ची का शव कुएं से बरामद, जांच में जुटी पुलिस

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Feb 2022 2:01 PM

विज्ञापन

शव बरामद होने की सूचना के बाद बिहटा पुलिस मौके पर पहुंची है. स्थानीय लोगों के सहयोग से शव को कुएं से बाहर निकाला गया. शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

विज्ञापन

पटना. राजधानी पटना से सटे बिहटा एक बच्ची का शव कुएं से बरामद हुआ है. बरामद शव की पहचान मौदही गांव निवासी निराला कुमार की 6 वर्षीय पुत्री निधि कुमारी के रूप में हुई है. निधि पिछले दो दिनों से लापता थी. शव बरामद होने की सूचना के बाद बिहटा पुलिस मौके पर पहुंची है. स्थानीय लोगों के सहयोग से शव को कुएं से बाहर निकाला गया. शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

थाने में दर्ज था सनहा

जानकारी के अनुसार मृतक बच्ची निधि कुमारी सोमवार की सुबह से गायब थी. परिजनों ने काफी खोजबीन की और बाद में स्थानीय थाने में गुमशुदगी को लेकर आवेदन भी दिया था. बच्ची के पिता निराला कुमार ने बताया कि बीते सोमवार की सुबह से मेरी बच्ची निधि कुमारी घर से बिना बताए चली गयी थी, काफी खोजबीन किया गया, लेकिन नहीं मिली जिसके बाद हम सभी लोगों ने स्थानीय थाना में गुमसुदगी को लेकर आवेदन के जरिए सूचित किया.

लोगों ने पाया शव

इधर, मंगलवार की सुबह गांव के लोगों से पता चला कि गांव के देवी स्थान के कुएं के मंदिर में एक बच्ची का शव है, जिसके बाद हम सभी लोग पहुंचे और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी. जहां शव की पहचान हुई जिसमें मेरी बच्ची थी. इस सम्बंध में बिहटा थाना अध्यक्ष ऋतुराज सिंह ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिली कि मौदही गांव के देवी स्थान के कुएं में एक बच्ची का शव है. उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निकाल कर थाना ले आयी.

पुलिस कर रही जांच

जांच के क्रम में पता चला कि मृतक बच्ची एक दिन पहले से घर से लापता थी, जिसको लेकर परिजनों ने गुमशुदगी का आवेदन थाने में दिया था फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल दानापुर भेजा गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. हर पहलू पर पुलिस की नजर है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन