इंस्टाग्राम पर देशी कट्टा लहराने वाला युवक गिरफ्तार, कट्टा और कारतूस बरामद

Updated:
विज्ञापन
बासोपट्टी थाना पर प्रेस वार्ता करते डीएसपी सदानंद कुमार | Prabhat Khabar Network

बासोपट्टी थाना पर प्रेस वार्ता करते डीएसपी सदानंद कुमार | Prabhat Khabar Network

बासोपट्टी थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से एक देशी कट्टा, कारतूस और मोबाइल फोन बरामद हुआ है।

विज्ञापन

Madhubani News: थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अवैध देशी कट्टा लहराते हुए वीडियो अपलोड करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के पास से एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और वीडियो बनाने में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है.

वायरल वीडियो के बाद पुलिस हरकत में आई

रविवार को बासोपट्टी थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में जयनगर डीएसपी सदानंद कुमार ने बताया कि बासोपट्टी पुलिस पंचरत्न गांव के पास गश्त कर रही थी. इसी दौरान पुलिस को सोशल मीडिया पर एक वीडियो मिला, जिसमें एक युवक अवैध हथियार के साथ दिखाई दे रहा था.

घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा

वरीय अधिकारियों को सूचना देने के बाद थानाध्यक्ष कार्तिक भगत के नेतृत्व में पुलिस ने घोड़बंकी गांव निवासी सचिन कुमार के घर की घेराबंदी कर छापेमारी की. पुलिस को देखते ही युवक संदिग्ध वस्तु लेकर भागने लगा, लेकिन सशस्त्र जवानों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया.

गिरफ्तार युवक की पहचान प्रबोध मंडल के पुत्र सचिन कुमार के रूप में हुई है.

कट्टा, कारतूस और मोबाइल जब्त

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक लोहे का देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड करने में इस्तेमाल किया गया ओप्पो मोबाइल फोन बरामद कर जब्त कर लिया गया.

डीएसपी ने बताया कि बिना लाइसेंस अवैध हथियार रखना, खरीदना या बेचना संज्ञेय अपराध है. मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

प्रेस वार्ता में बासोपट्टी थानाध्यक्ष कार्तिक भगत और अपर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार भी मौजूद थे.


विज्ञापन
Roushan Kumar Thakur

लेखक के बारे में

By Roushan Kumar Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन