बेनीपट्टी में 'नशामुक्त युवा, विकसित भारत' अभियान, युवाओं ने ली नशामुक्ति की शपथ

Updated:
विज्ञापन

बेनीपट्टी प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में आयोजित समारोह में भाग लेते लोग

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बेनीपट्टी में नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का आयोजन हुआ। प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन को युवाओं और अधिकारियों ने सीधा प्रसारित देखा।

विज्ञापन

Madhubani News: मेघदूतम सभागार में रविवार को 'नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान' के तहत अनुमंडल स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिए गए संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया, जिसे जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और बड़ी संख्या में मौजूद युवाओं ने देखा और सुना.

विज्ञापन

युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और उनकी ऊर्जा को राष्ट्र निर्माण तथा विकसित भारत के संकल्प से जोड़ना था. अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है. उन्होंने युवाओं से स्वयं नशे से दूर रहने और समाज में भी इसके प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया.

प्रधानमंत्री ने कहा कि स्वस्थ और नशामुक्त युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे मजबूत आधारशिला है.

दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

प्रधानमंत्री के संबोधन से पहले कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई. बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी ने अभियान को उत्साहपूर्ण बनाया.

अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

कार्यक्रम में स्थानीय विधायक, एमएलसी, एसडीएम शारंग पाणि पांडेय, बीडीओ महेश्वर पंडित, सीओ अभिषेक कुमार, आरडीओ अकरम नजफी, एलईओ आकांक्षा कुमारी, बचनू मंडल, मदन लाल कर्ण, जय सुंदर मिश्र, रोहित यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन