सकरी बाजार में देर रात तीन दुकानों में लगी आग, 15 लाख की संपत्ति जलकर राख

Updated:
विज्ञापन
Sakri | Prabhat Khabar Network

सकरी बाजार में आगजनी के बाद जली हुई दुकान और बिखरा सामान

सकरी बाजार में रविवार तड़के तीन दुकानों में आग लगने से हड़कंप मच गया. आगजनी में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया. घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है.

विज्ञापन

Sakri News: सकरी बाजार में रविवार तड़के करीब तीन बजे अज्ञात व्यक्ति द्वारा तीन दुकानों में आग लगाने की घटना सामने आई है. इस आगजनी में तीनों दुकानों में रखा सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया. पीड़ित दुकानदारों के अनुसार, घटना में करीब 15 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है. पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.

तीन दुकानें जलकर राख

जानकारी के अनुसार, आग लगने के बाद स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया. सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. हालांकि तब तक मो. जिलानी की स्टार फुटवियर, मो. राजू की अलमीरा दुकान तथा मो. कैश की रुई एवं बाइक गैरेज पूरी तरह जलकर राख हो चुके थे.

CCTV फुटेज में दिखा संदिग्ध

घटना के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है. फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति दुकानों में आग लगाते हुए दिखाई दे रहा है. पुलिस उसकी पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है.

कारणों की जांच जारी

आगजनी के पीछे की वजह का अभी आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है. घटना के बाद बाजार के दुकानदारों में दहशत का माहौल है. स्थानीय लोगों ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और पीड़ित दुकानदारों को उचित मुआवजा देने की मांग की है.

सकरी थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपित की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: खजौली के ठाहर में पुस्तकालय सह ज्ञान केंद्र का उद्घाटन, मंत्री ने सुनी लोगों की समस्याएं


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन