जागरूकता रैली निकाल मतदाताओं को किया गया जागरूक
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 Apr 2024 10:07 PM
लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान को लेकर प्रशासन दृढ़संकल्पित है. सोमवार को एसडीएम के नेतृत्व में विद्यापति टावर स्थित अपन सुन्नर झंझारपुर सेल्फी पॉइंट से लंगरा चौक, मदरसा चौक होते हुए बाजार समिति तक विशाल रैली निकाली गई.
झंझारपुर. लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान को लेकर प्रशासन दृढ़संकल्पित है. सोमवार को एसडीएम के नेतृत्व में विद्यापति टावर स्थित अपन सुन्नर झंझारपुर सेल्फी पॉइंट से लंगरा चौक, मदरसा चौक होते हुए बाजार समिति तक विशाल रैली निकाली गई. लोग हाथों में तख्तियां लिए हुये थे. पहले मतदान फिर अन्य काम, सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो, जन-जन की है यही पुकार वोट देना है अधिकार, जागो जागो है मतदाता तुम हो भाग्य विधाता आदि स्लोगन के साथ रैली निकालकर मतदाताओं को संदेश दिया जा रहा था. आंगनबाड़ी सेविका, जीवका दीदी, अनुमंडल अस्पताल स्थित एएनएम कॉलेज के प्रशिक्षु छात्र अभियान में शामिल थे. एसडीम के नेतृत्व में निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली अपने मत का प्रयोग करने के लिए प्रेरित कर रहा था. एसडीएम ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में कई बूथों पर कम मतदान हुआ था. जिस पर आम जनता को जागरूक करने व अपने अधिकार का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया. उन्होंने कहा कि विभिन्न स्तर पर मतदाताओं को जागरूक करने का प्रयास किया. ताकि हर मतदाता मजदूर मजबूत लोकतंत्र का भागीदार बन सके. डीएसपी पवन कुमार, मानवेंद्र मनोरम, झंझारपुर बीडीओ अभिलाषा पाठक, बीईओ दयानंद सिंह, लखनौर बीडीओ डा. विमल कुमार, पीओ अजीत कुमार झा, सीओ प्रशांत कुमार झा, नगर एग्जीक्यूटिव राकेश रंजन, बीपीआरओ राजीव रंजन सहित दर्जनों जीविका दीदी, आंगनबाड़ी सेविका, प्रशिक्षु एएनएम, अनुमंडल एवं प्रखंड के कर्मी जागरूकता रैली में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










