ऑफिसर्स कॉलोनी में भटका कछुआ, रेस्क्यू कर जीवछ नदी में छोड़ा गया

Updated:
विज्ञापन

कछुए को जीवछ नदी में छोड़ते वन विभाग के अधिकारी व नमामि गंगे के डीपीओ

मधुबनी के ऑफिसर्स कॉलोनी में भटककर पहुंचे कछुए का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया. वन विभाग और नमामि गंगे की टीम ने कछुए को उसके प्राकृतिक आवास जीवछ नदी में सुरक्षित छोड़ दिया. वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूक रहने की अपील की गई है.

विज्ञापन

Turtle Rescue: प्रकृति और वन्यजीव संरक्षण की दिशा में सराहनीय पहल करते हुए शहर की ऑफिसर्स कॉलोनी में भटककर पहुंचे एक कछुए का सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर उसे वन विभाग को सौंप दिया गया. बाद में वन विभाग और नमामि गंगे की टीम ने कछुए को उसके प्राकृतिक आवास जीवछ नदी में सुरक्षित छोड़ दिया.

स्थानीय लोगों की सूचना पर हुआ रेस्क्यू

कॉलोनी में कछुए के भटकने की सूचना मिलने पर सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी रजनीश कुमार और प्रभारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डिंपल ज्योति ने उसे सुरक्षित रेस्क्यू कर वन विभाग को सौंपा. इसके बाद वन प्रसार पदाधिकारी अनूप कुमार और जिला गंगा समिति (नमामि गंगे) के डीपीओ आनंद अंकित ने उसकी स्वास्थ्य स्थिति का निरीक्षण किया और सुरक्षित रूप से जीवछ नदी में छोड़ दिया.

जलीय पारिस्थितिकी के लिए महत्वपूर्ण हैं कछुए

वन प्रसार पदाधिकारी अनूप कुमार ने बताया कि कछुए जलीय पारिस्थितिकी तंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और जल स्रोतों की जैव विविधता तथा पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं. इसलिए प्राकृतिक आवास से भटके वन्यजीवों को सुरक्षित वापस पहुंचाना आवश्यक है.

वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूक रहने की अपील

डीपीओ आनंद अंकित ने कहा कि कछुओं जैसे जलीय जीवों का संरक्षण नदियों की जैव विविधता बनाए रखने के लिए जरूरी है. अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि यदि कोई वन्यजीव या पक्षी भटका हुआ मिले तो उसे नुकसान पहुंचाने के बजाय तत्काल वन विभाग या बचाव दल को सूचना दें.

यह भी पढ़ें: फर्जी लोन से 7.10 लाख की धोखाधड़ी, माइक्रोफाइनेंस कंपनी के चार कर्मियों पर केस


विज्ञापन
Awadesh Kumar Das

लेखक के बारे में

By Awadesh Kumar Das

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन