शराब व टेंपो सहित तीन तस्कर गिरफ्तार

थाने की पुलिस ने गश्ती के क्रम में टेंपो में लदे शराब सहित तीन तस्कर को गिरफ्तार किया है.
हरलाखी . थाने की पुलिस ने गश्ती के क्रम में टेंपो में लदे शराब सहित तीन तस्कर को गिरफ्तार किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार एसआई शत्रुघ्न कुमार दलबल के साथ गश्ती पर निकले हुए थे. इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर मनोहरपुर गांव पहुंचे. जहां कुछ ही देर बाद नेपाल की ओर से आ रहे टेंपो को रोक कर तलाशी ली गई. टेंपो से आठ पेटी कुल 240 बोतल शराब बरामद हुआ. वहीं टेंपो चालक सहित तीनों तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. तस्कर की पहचान बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के करहरा गांव निवासी सोनू कुमार, रौशन कुमार व इंद्रदेव यादव के रूप में की गयी है. थानाध्यक्ष जितेन्द्र सहनी ने कहा कि तीनों तस्करों को जेल भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




