Madhubani News : तमुरिया फायरिंग कांड में तीन नामजद, बाइक व कारतूस बरामद

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के तमुरिया में बीते शनिवार की रात हुई फायरिंग की घटना के बाद पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

विज्ञापन

लखनौर. थाना क्षेत्र के तमुरिया में बीते शनिवार की रात हुई फायरिंग की घटना के बाद पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस घटना स्थल से एक खोखा, दो कारतूस और एक पल्सर बाइक बरामद की है. पुलिस के अनुसार घटना की जांच के लिए जब टीम लाल बाबू मुखिया के घर के पास पहुंची. तभी एक बाइक से तीन युवक भागने लगे. पुलिस ने पीछा किया, लेकिन सभी लोग बाइक छोड़कर फरार हो गए. बाइक की तलाशी लेने पर सीट कवर में दो जिंदा कारतूस और मौके से एक खोखा बरामद किया. फायरिंग के पीछे भय और दहशत फैलाने की मंशा बताई जा रही है. इसमें सात से आठ अपराधियों के शामिल होने की आशंका है. जिनमें से तीन की पहचान कर ली गई है. थानाध्यक्ष कार्तिक भगत ने कहा कि तमुरिया के लाल बाबू मुखिया, रौशन मुखिया और उदयान मुखिया को आरोपित किया गया है. उन्होंने कहा कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी जारी है. जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन