ज्वेलरी दुकान से नकद व जेवरात की चोरी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 May 2024 10:32 PM
लदौत स्थित रत्ना चौक के पास अजय ज्वेलर्स की दुकान के छत का एस्बेस्टस तोड़कर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया.
बेनीपट्टी . थाना के लदौत स्थित रत्ना चौक के पास अजय ज्वेलर्स की दुकान के छत का एस्बेस्टस तोड़कर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोर छत का एस्बेस्टस तोड़कर दुकान के अंदर घुस गया और दुकान के गल्ले में रखे 45 हजार रुपये नकदी व शोकेस में रखे सोना चांदी के करीब ढाई से तीन लाख रुपये मूल्य के जेवरातों की चोरी कर ली. इस संबंध में बेनीपट्टी थाना के भटहीशेर गांव के दुकानदार बिरजू ठाकुर ने बताया कि उनकी दुकान से चोरों ने छत का एस्बेस्टस तोड़कर पैंतालीस हजार रुपये नकदी व तकरीबन ढाई से तीन लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेबरातों की चोरी कर ली. उन्होंने बताया कि चोरों ने दुकान के शोकेस में रखे चांदी का पायल, सिक्का, सोने के चेन व हनुमानी समेत अन्य जेवरातों की चोरी कर ली. बीते रविवार की शाम दुकान बंद कर भटहीशेर गांव स्थित अपने घर चले गये. पीड़ित दुकानदार को चोरी का पता तब चला जब उन्हें सोमवार की सुबह में रत्ना चौक के आस-पास के लोगों ने उन्हें मोबाइल से उनके दुकान के छत का एस्बेस्टस टूटे होने की सूचना दी. सूचना मिलने पर जब वे दुकान पर पहुंचे और मुख्य गेट का ताला खोलकर अंदर प्रवेश किया तो छत का एस्बेस्टस टूटा हुआ पाया. गल्ला में रखे हुए नकदी व शोकेस में रखे हुए सोने-चांदी के कई जेवरात भी गायब थे. इस संबंध में पीड़ित दुकानदार ने बेनीपट्टी पुलिस को मोबाइल से सूचना देने की बात कही है. बेनीपट्टी थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने कहा कि इस संबंध में अब तक कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन मिलने पर जांच पड़ताल कर उचित कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










