Madhubani News : राजद की समीक्षा बैठक में संगठनात्मक चुनाव पर हुई चर्चा

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

राष्ट्रीय जनता दल झंझारपुर जिला संगठनात्मक इकाई की बैठक जिलाध्यक्ष वीर बहादुर राय की अध्यक्षता में हुई.

विज्ञापन

झंझारपुर. राष्ट्रीय जनता दल झंझारपुर जिला संगठनात्मक इकाई की बैठक जिलाध्यक्ष वीर बहादुर राय की अध्यक्षता में हुई. बैठक में पंचायत से लेकर जिला स्तर तक संगठनात्मक चुनाव पर विमर्श किया गया. बैठक में पंचायत, प्रखंड एवं जिला स्तरीय संगठनात्मक चुनाव सत्र 2025-28 के सांगठनिक ताकतों को मजबूती प्रदान करने पर जोर दिया. जिले के सभी प्रखंडों में राजद के सांगठनिक चुनाव को सफल बनाते हुए जिला कमेटी का चुनाव संपन्न कराने की तैयारी पर भी चर्चा हुई. जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं विधायक चंद्रहास चौपाल की देखरेख में बैठक हुई. कहा कि चुनावी प्रक्रिया को अमलीजामा पहनाने की तैयारी को लेकर यह बैठक हुई है. बताया कि संगठन की मजबूती के लिए ससमय पंचायत स्तर पर प्रति पंचायत दो डेलीगेट सदस्यों का मनोनयन कर प्रस्ताव पंजी के माध्यम से अगली बैठक में प्रस्तुत करने का निर्देश दिये. बैठक में सीताराम यादव, वीर बहादुर यादव, राज कुमार यादव, वीर बहादुर राय, बबीता देवी, प्रदीप यादव, चुल्हाई कामत, श्रीनारायण महतो, फुलहसन अंसारी, मो. सादिक, अरुण चौधरी, गंगा प्रसाद गंगोत्री, चित्रभानु राजा, रविरंजन राजा जी, अरूण चौधरी जी, चंद्रशेखर झा सुमन, झुगनी खातून मौजूद थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन