Madhubani News : पॉलिटेक्निक कॉलेज में मनाया गया विज्ञान दिवस

Published at :02 Mar 2025 10:31 PM (IST)
विज्ञापन
Madhubani News : पॉलिटेक्निक कॉलेज में मनाया गया विज्ञान दिवस

पॉलिटेक्निक कॉलेज, अररिया संग्राम में विज्ञान प्रदर्शनी लगायी गयी. प्रदर्शनी में छात्रों ने अलग-अलग उपकरणों का प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

झंझारपुर. पॉलिटेक्निक कॉलेज, अररिया संग्राम में विज्ञान प्रदर्शनी लगायी गयी. प्रदर्शनी में छात्रों ने अलग-अलग उपकरणों का प्रदर्शन किया. राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य शंभु कांत झा ने कहा कि भारत दुनिया भर में विज्ञान और प्रौद्योगिकी की प्रगति के मामले में विशेष स्थान रखता है. सार्वजनिक नीति को आकार देने में विज्ञान का महत्वपूर्ण स्थान है. यह युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करता है. विज्ञान दिवस के सफलतापूर्वक आयोजन करने के लिए संस्थान के यांत्रिकी विभाग के एचओडी सौरव कुमार, असैनिक विभाग के एचओडी सुमन कुमार, संजना रंजन साह, शीतल रंजन साह, दिव्या शानू, प्रिंस कुमार, अमित कुमार, आशीष कुमार झा, अंकिता कुमारी सिंदुरिया, दीक्षा रितेश, संजीव कुमार सिंह, सतीश कुमार ने सहयोग किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन