ePaper

शीतलहर के आगोश में मधुबनी, विजिवलीटी 20 मीटर से भी कम

Updated at : 12 Jan 2026 10:39 PM (IST)
विज्ञापन
शीतलहर के आगोश में मधुबनी, विजिवलीटी 20 मीटर से भी कम

पिछले बीस दिनों से भी अधिक समय से चल रही पछिया हवा एवं कुहासा के कारण जिला शीत लहर के आगोश में है.

विज्ञापन

अधिकतम तापमान रहा 20 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस मधुबनी . पिछले बीस दिनों से भी अधिक समय से चल रही पछिया हवा एवं कुहासा के कारण जिला शीत लहर के आगोश में है. ठंड के मौसम में लोगों के लिए अलाव ही एक सहारा है. हालांकि बीते दो-तीन दिनों से धूप निकलने के बाद भी कनकनी से राहत नहीं मिल रही है. सोमवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस जो सामान्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस कम रहा. मौसम विभाग पूसा समस्तीपुर के अनुसार आगामी दो दिनों तक मौसम का यही हाल रहेगा. इसके बाद मौसम में बदलाव होने की संभावना बतायी गयी है. काफी जद्दोजहद के बाद नगर निगम ने कुछ एक जगहों पर अलाव की व्यवस्था की गई. लेकिन यह हकीकत कम कागजी लफ्फाजी से ज्यादा कुछ नहीं है. कहीं भी अलाव का मुकम्मल इंतजाम धरातल पर नहीं उतरा है. इसका सबसे अधिक प्रभाव दैनिक कामगारों पर दिखाई दे रहा है. हालांकि कुछ सामाजिक लोगों ने अलावा की व्यवस्था की गयी है. इससे लोगों को ठंड से निजात मिल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DIGVIJAY SINGH

लेखक के बारे में

By DIGVIJAY SINGH

DIGVIJAY SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन