Madhubani News : एसडीएम लंबित निर्वाचन संबंधी कार्यों की समीक्षा की
Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 09 Dec 2025 10:25 PM
निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-एसडीएम कुमार गौरव की अध्यक्षता में मंगलवार को अनुमंडल कार्यालय स्थित सभा कक्ष में झंझारपुर विधानसभा क्षेत्र के बीडीओ एवं बीएलओ सुपरवाइजरों की बैठक हुई.
लखनौर/झंझारपुर. निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-एसडीएम कुमार गौरव की अध्यक्षता में मंगलवार को अनुमंडल कार्यालय स्थित सभा कक्ष में झंझारपुर विधानसभा क्षेत्र के बीडीओ एवं बीएलओ सुपरवाइजरों की बैठक हुई. बैठक में मतदाता सूची के सतत अद्यतन कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया. एसडीएम ने कहा कि जहां-जहां बीएलओ के पद रिक्त हैं, वहां शीघ्र नियुक्ति प्रस्ताव भेजे जाएं. ताकि निर्वाचन कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न आए. इसके साथ ही बीएलओ मानदेय के शीघ्र भुगतान, लंबित निर्वाचन संबंधी कार्यों की समीक्षा तथा सौंपे गए दायित्वों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया. बैठक में झंझारपुर और लखनौर प्रखंड के बीडीओ समेत सभी बीएलओ सुपरवाइजर उपस्थित रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










