मधुबनी: लदनियां में अनियंत्रित स्कॉर्पियो दुकान में घुसी, चालक गंभीर रूप से घायल

Published by : Sarfaraz Ahmad Updated At : 04 Jun 2026 10:23 PM

विज्ञापन

क्षतिग्रस्त दुकान में घुसी स्कॉर्पियो और मौके पर जुटे स्थानीय लोग

लदनियां के योगिया चौक पर गुरुवार को एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो सुधा दूध दुकान में घुस गई. हादसे में दुकान क्षतिग्रस्त हो गई और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. संयोग से दुकान संचालक घटना से एक मिनट पहले बाहर निकल गए थे. पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

Madhubani News: लदनियां थाना क्षेत्र के योगिया चौक पर गुरुवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. तेज रफ्तार और अनियंत्रित स्कॉर्पियो सड़क किनारे स्थित एक दुकान में घुस गई. हादसे में दुकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया.

दुकान से एक मिनट पहले बाहर निकले थे संचालक

जानकारी के अनुसार योगिया चौक स्थित फुलदीप कुमार यादव की सुधा दूध दुकान में गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो घुस गई.

दुकान संचालक फुलदीप कुमार यादव ने बताया कि घटना से महज एक मिनट पहले वह बगल स्थित चंदन मिष्टान भंडार में चाय पीने गए थे. तभी जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी. मौके पर पहुंचने पर देखा कि स्कॉर्पियो उनकी दुकान में घुस चुकी थी.

दुकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त

टक्कर इतनी तेज थी कि दुकान का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. घटना के समय दुकान के अंदर कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि दुकानदार उस समय दुकान के अंदर होते तो गंभीर जनहानि हो सकती थी.

चालक गंभीर रूप से घायल

हादसे में स्कॉर्पियो चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. थानाध्यक्ष अनूप कुमार ने बताया कि दुर्घटना दोपहर करीब 3 बजे हुई. दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

मौके पर जुटी लोगों की भीड़

घटना के बाद योगिया चौक पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई. स्थानीय लोगों ने राहत जताई कि संयोगवश दुकान में कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा नुकसान टल गया.

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

सरफराज अहमद IIMC से प्रशिक्षित पत्रकार हैं. राजनीति, समाज और हाइपरलोकल मुद्दों पर लिखते हैं. क्रिकेट और सिनेमा में गहरी रुचि रखते हैं. बीते तीन वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन