Madhubani News : पूजा कमिटियों को लाइसेंस लेना जरूरी, डीजे पर प्रतिबंध
Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 21 Jan 2026 10:16 PM
सरस्वती पूजा व गणतंत्र दिवस के लिए थाना परिसर में बीडीओ रविशंकर पटेल की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई.
हरलाखी. सरस्वती पूजा व गणतंत्र दिवस के लिए थाना परिसर में बीडीओ रविशंकर पटेल की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई. बीडीओ ने कहा कि सरस्वती पूजा के लिए सभी पूजा कमिटी को लाइसेंस लेना जरूरी है. सभी लोग निर्धारित तिथि के पूर्व अपना लाइसेंस बनवा लें. कहा कि पूजा व गणतंत्र दिवस के लिए प्रशासन पूरी तरह चौकस है. थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने कहा कि वरीय पदाधिकारी के आदेशानुसार पूजा व विसर्जन जुलूस में डीजे पर प्रतिबंध रहेगा. नियमों का उल्लंघन करने वाले पर कानूनी कार्रवाई किया जायेगा. डीजे को जब्त कर डीजे मालिक एवं संबंधित पूजा कमिटी पर कार्रवाई किया जायेगा. कहा कि पूजा में शांति भंग करने वालो पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने लोगो से पूजा में शांति व्यवस्था बनाए रखने का अपील की. सभी जनप्रतिनिधियों को सुरक्षा का दायित्व देते हुए पूजा तथा विसर्जन जुलूस पर नजर रखने को कहा गया. किसी भी तरह की गड़बड़ी का सूचना तत्काल प्रशासन को देने का अपील की. थानाध्यक्ष ने कहा कि थाना क्षेत्र में आयोजित सरस्वती पूजा एवं विसर्जन के दौरान पैनी नजर रहेगी. मौके पर पूर्व प्रमुख राजेश कुमार पांडेय उर्फ बालाजी, जदयू युवाध्यक्ष रामस्नेही महतो, मदनचंद्र झा, डॉ. रामकृपाल महतो, हरी मोदी, रणवीर सिंह, सरपंच धनिकलाल यादव, प्रमोद साह, लाल मोहम्मद पमारी, मो. आलम,मुखिया रमेश मिश्र सहित दर्जनों जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों ने अपने-अपने विचारों को प्रकट किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










