ePaper

Madhubani News : मिथिला कला उत्सव 2025 की तैयारी तेज, बैठक में कार्यक्रम पर चर्चा

Updated at : 04 Dec 2025 9:33 PM (IST)
विज्ञापन
Madhubani News : मिथिला कला उत्सव 2025 की तैयारी तेज, बैठक में कार्यक्रम पर चर्चा

संस्कार भारती, उत्तर बिहार प्रांत द्वारा आयोजित किए जाने वाले मिथिला कला उत्सव 2025 को सफल बनाने की तैयारियां जोर-शोर से जारी है.

विज्ञापन

मधुबनी. संस्कार भारती, उत्तर बिहार प्रांत द्वारा आयोजित किए जाने वाले मिथिला कला उत्सव 2025 को सफल बनाने की तैयारियां जोर-शोर से जारी है. आगामी 14 दिसंबर को मधुबनी के रिजनल सेकेंडरी स्कूल में होने वाले सांस्कृतिक आयोजन के लिए बैठक का आयोजन उत्सव संयोजक धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय के आवास पर किया गया. बैठक में आयोजन समिति के पदाधिकारियों एवं स्थानीय कार्यकर्ताओं ने विस्तृत विचार-विमर्श किया. इस दौरान संस्कार भारती के प्रांत सह- महामंत्री व कार्यक्रम संयोजक धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय ने कहा कि यह उत्सव मिथिला की कला, संस्कृति, परंपरा एवं शिल्प का भव्य प्रदर्शन होगा, जिसे राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का लक्ष्य रखा गया है. बैठक में परिसर सजावट को लेकर रिजनल सेकेंडरी स्कूल के मुख्य प्रवेश द्वार से लेकर मंच तक पूरे परिसर को पारंपरिक मधुबनी पेंटिंग, मैथिल सजावट, आधारित कला और तोरण द्वारा सजाये जाने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया. ताकि आगंतुकों को मिथिला की सांस्कृतिक विरासत की वास्तविक झलक मिल सके. आयोजन स्थल पर आगंतुकों के लिए कला प्रदर्शनियों, शिल्प स्टॉलों के विशेष काउंटर भी लगाए जाएंगे. भवन सज्जा पर विस्तार से विचार करते हुए निर्णय लिया गया कि विद्यालय परिसर की दीवारों को आकर्षक रंगों, सांस्कृतिक प्रतीकों और मिथिला की परंपरागत आकृतियों से अलंकृत किया जाएगा. स्थानीय कलाकारों और छात्रों की टीम इस कार्य में अपना कौशल प्रस्तुत करेगी, जिससे उत्सव का वातावरण और अधिक जीवंत हो सके. बैठक में यह भी तय किया गया कि उत्सव के दौरान मिथिला पेंटिंग कार्यशाला, मिथिला साहित्य चर्चा, हस्तशिल्प प्रदर्शनी, कला प्रतियोगिता और सांस्कृतिक संध्या जैसे प्रमुख कार्यक्रम शामिल रहेंगे. स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ मिथिला क्षेत्र के कला साधकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी. बैठक में मिथिला कला उत्सव के सहसंयोजक सिंगापुर से अंजनी झा, मार्गदर्शक साहित्यकार प्रो शुभ कुमार वर्नवाल, राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित शिक्षिका चंदन दत्त, माला झा, ग्लोबल एक्सक्यूटिव हेड बिएफएम, यूएसए, सहरसा जिला महामंत्री रवि कुमार, सहरसा जिला मंचीय कला संयोजक राहुल गौरव, दरभंगा से पुरातत्व विद संस्कार भारती उत्तर बिहार के कला धरोहर संयोजक मुरारी झा,संस्कार भारती उत्तर बिहार सदस्य डॉ. राजकुमार भारती, प्रो.अमित भारती, मधुबनी जिला संयोजक शैलेंद्र पाण्डेय, मिथिला चित्रकला के कलाकार संस्कार भारती मधुबनी सोनू निशांत, विनोद,फाइन आर्ट युवा कलाकार गोविंद, भू अलंकरण के उभरते युवा कलाकार अमरजीत, सामाजिक कार्यकर्ता गौरव, आदित्य, अविनाश, आनंद उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन