भीषण गर्मी व उमस से नहीं मिला निजात, पारा पंहुचा 37 पार

Updated at : 18 Jul 2024 10:16 PM (IST)
विज्ञापन
भीषण गर्मी व उमस से नहीं मिला निजात, पारा पंहुचा 37 पार

जिला में भीषण गर्मी व उमस से बुधवार की रात व गुरुवार को लोग परेशान रहे. बारिश नहीं होने के कारण भी लोग परेशान हैं.

विज्ञापन

मधुबनी. जिला में भीषण गर्मी व उमस से बुधवार की रात व गुरुवार को लोग परेशान रहे. बारिश नहीं होने के कारण भी लोग परेशान हैं. ऊपर से तेज धूप एवं उमस से लोग पसीना से तरबतर हो गए. बिजली की आंख मिचौली से गर्मी के कारण बच्चे व बूढ़े बिलबिलाते रहे. प्रचंड गर्मी के कारण कूलर व पंखा बेअसर रहा है. आलम ये था कि दिन में तेज धूप के कारण सड़को पर सन्नाटा छाया रहा. गुरुवार को कार्यलयों के खुले रहने के बाबजूद गर्मी के कारण सड़कों पर लोगों का आवागम काफी कम रहा. ई -रिक्शा चालक व राहगीर छांव की तलाश में पेड़ व शेड के नीचे समय बिताया. अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक गया. शाम पांच बजे तक तेज धूप के कारण उमस से लोग परेशान दिखे मौसम विभाग बारिश का बारिश का पूर्वानुमान हो रहा विफल मौसम विभाग ने मंगलवार से गर्मी से राहत मिलने व बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया था. गुरुवार को भी जिला में एक दो स्थानों पर बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया था.पर पिछले पांच दिनों से एक बूंद बारिश जिला में कहीं नहीं हुआ है. बारिश के नहीं होने से सुखाड़ की स्थिति बनती जा रही है. धान के बिचरे सुख गए हैं. कहीं कहीं तो खेतों में दरार पड़ने शुरु हो गए है. पानी नहीं होने से जिला के किसान खेती न होने को लेकर अभी से चिंतित होने लगे हैं

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन