Madhubani News : उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्य के पति के बयान की निंदा
Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 04 Jan 2026 10:24 PM
उत्तराखंड की भाजपा सरकार की मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू द्वारा बिहार की लड़कियों के बेचे जाने संबंधी बयान की कांग्रेस नेता कृष्ण कांत झा ने कड़े शब्दों में निंदा की है.
मधुबनी. उत्तराखंड की भाजपा सरकार की मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू द्वारा बिहार की लड़कियों के बेचे जाने संबंधी बयान की कांग्रेस नेता कृष्ण कांत झा ने कड़े शब्दों में निंदा की है. कहा है कि ऐसा घृणित, अमानवीय और अपमानजनक बयान निंदनीय ही नहीं, बल्कि बिहार की अस्मिता पर सीधा हमला है. यह बयान न केवल बिहार की बेटियों – बहनों का अपमान है, बल्कि पूरे बिहार को नीचा दिखाने की घटिया मानसिकता को उजागर करता है. कृष्ण कांत झा ने इस मुद्दे पर बिहार के मुख्यमंत्री, चिराग पासवान, उपेंद्र कुशवाहा और जीतन राम मांझी की भी निंदा की है. कहा है कि जो पार्टी और नेता बार-बार बिहार की बहू-बेटियों का अपमान करते हैं. उन्हीं के साथ सरकार चला रहे हैं. यह बिहार की अस्मिता पर सवाल उठाने वालों को संरक्षण देना है. कृष्ण कांत झा ने सरकार से रेखा आर्य को तुरंत मंत्री पद से हटाने, गिरधारी लाल साहू को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










